होमक्राइमयूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार, सहारनपुर में मस्जिद तोड़ने को लेकर सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
क्राइम

यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार, सहारनपुर में मस्जिद तोड़ने को लेकर सीएम योगी पर की थी टिप्पणी

यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार, सहारनपुर में मस्जिद तोड़ने को लेकर सीएम योगी पर की थी टिप्पणी यूट्यूबर हुदा जरीवाला को सहारनपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शांतिभंग में हुदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हुदा…

Hindustan के अनुसार8 सितंबर 2026 को 04:31 am बजे
यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार, सहारनपुर में मस्जिद तोड़ने को लेकर सीएम योगी पर की थी टिप्पणी

सौजन्य से:- Hindustan

यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार, सहारनपुर में मस्जिद तोड़ने को लेकर सीएम योगी पर की थी टिप्पणी

यूट्यूबर हुदा जरीवाला को सहारनपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शांतिभंग में हुदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हुदा पर मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर सीएम योगी पर कथित अभद्र टिप्पणी का आरोप है।

सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर हुदा जरीवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने उन्हें शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया। मुकदमा अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है। दिल्ली में दो महिला पत्रकारों की पिटाई के बाद अपने तेवर और बयानों से चर्चा में आई खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार व यूट्यूबर बताने वाली हुदा जरीवाला सोमवार को सहारनपुर सर्किट हाउस पहुंची थीं।

सहारनपुर सर्किट हाउस में सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने को लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। महिला पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया तो वह हाथ लगाए जाने पर भड़क उठीं। इस दौरान मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहारनपुर के जिलाधिकारी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करती नजर आ रही हैं।

बयानबाजी पड़ गई भारी

उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर भी खूब बयानबाजी की। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। इसे लेकर एक अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए मामले को संवेदनशील और शांति के लिए खतरा बताया। पुलिस ने वीडियो और तहरीर के आधार पर हुदा जरीवाला को हिरासत में लिया और शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

एसएसपी अभिनंदन सिंह के अनुसार दुष्यंत सिंह की तहरीर पर हुदा जरीवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और टिप्पणी की जांच की जा रही है। हुदा जरीवाला को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कसेगा शिकंजा

कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर टीम लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सामग्री को लेकर निगरानी और सख्त करने के निर्देश दिए हैं।

किसी पोस्ट, वीडियो या संदेश के जरिए अफवाह फैलाने अथवा लोगों को भड़काने की कोशिश सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार गतिविधियों को देख रही है और संदिग्ध सामग्री पर नजर बनाए हुए है। मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद संवेदनशील माहौल को देखते हुए सोशल मीडिया को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें