महाकाल मंदिर जा रहीं यूपी की फेमस यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत, मां ने भी तोड़ा दम; ट्रक में जा घुसी कार
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की रहने वाली और 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स वाली 23 वर्षीय मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में म…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की रहने वाली और 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स वाली 23 वर्षीय मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत हो गई. इस हादसे में उनकी 50 वर्षीय मां सारिका की भी जान चली गई. हादसा मंगलवार को मध्य प्रदेश में हुआ था. आज उनका शव हाथरस के महौखास गांव लाया जायेगा. इलाके में शोक की लहर है.
आपको बता दें कि यह दुर्घटना उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास हुई, जब उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए कार से जा रहे परिवार की गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में छवि वार्ष्णेय के पिता श्यामलाल, समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल आगर रेफर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात छवि अपने पिता, मां, समधी और ड्राइवर सचिन के साथ कार से उज्जैन महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुई थीं. रास्ते में रामाखेड़ी गांव के पास उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. छवि और उनकी मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. एनएचएआई की एंबुलेंस से शवों को बड़ौद के शासकीय अस्पताल लाया गया.
Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही बड़ौद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी. बड़ौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल आगर के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मां-बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
7 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली इंफ्लूएंसर
छवि के चचेरे भाई सचिन ने बताया कि वह पढ़ाई में अव्वल थीं और ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त की थी. उन्होंने 2021 में यूट्यूब चैनल बनाकर डेली लाइफ व्लॉग्स और ऑनलाइन गेमिंग वीडियो डालना शुरू किया था. उनके यूट्यूब पर 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे. किराना दुकान चलाने वाले पिता श्यामलाल और परिवार ने छवि के काम का हमेशा पूरा समर्थन किया था.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


