होमक्राइमकानपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की आत्महत्या; मामले की जांच में जुटी पुलिस
क्राइम

कानपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की आत्महत्या; मामले की जांच में जुटी पुलिस

कानपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की आत्महत्या; मामले की जांच में जुटी पुलिस मृतक की पहचान हुई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 16, 2026 at 12:…

ETV Bharat के अनुसार16 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
कानपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की आत्महत्या; मामले की जांच में जुटी पुलिस

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की आत्महत्या; मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान हुई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 16, 2026 at 12:30 PM IST

कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र स्थित अहिरवां ई-बस डिपो के बाहर मंगलवार शाम सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक छात्र ने प्रेम प्रसंग के तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया. अपनी मौसी के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे इस छात्र ने ई-बस चार्जिंग पॉइंट के पास यह आत्मघाती कदम उठाया.

सूचना पर पहुंची पुलिस उसे तत्काल कांशीराम अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान कानपुर देहात के रानियां स्थित बिलई गांव निवासी 25 वर्षीय विवेक कुमार उर्फ सचिन के रूप में हुई है.

उसके पिता अवधेश कुमार एक फैक्ट्री में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, जबकि परिवार में मां शिरोमणि के अलावा दो बहनें सोनम और लक्ष्मी हैं. विवेक दो महीने पहले ही अहिरवां में अपनी मौसी सुरुचि और मौसा सिद्धनाथ के घर आया था, जिससे वह गांव के माहौल से दूर रहकर सेना में भर्ती होने की अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सके.

घटना वाले दिन जब विवेक की मां शिरोमणि ने उसे फोन किया, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. चिंता बढ़ने पर मां ने विवेक के दोस्त आशीष से संपर्क किया और उसे देखने भेजा. आशीष जब अहिरवां स्थित ई-बस चार्जिंग पॉइंट के बाहर पहुंचा, तो उसने विवेक को अचेत अवस्था में पड़ा पाया. आशीष की ही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत विवेक को कांशीराम अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की मां शिरोमणि ने बताया कि विवेक का अपने ही गांव की एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था. इसी वजह से उसे मौसी के घर भेजा गया था. परिजनों के अनुसार, जान देने से ठीक पहले विवेक ने अपने व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स से अपनी सभी तस्वीरें हटा दी थी. हालांकि, मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस प्रेम प्रसंग समेत घटना से जुड़े सभी अन्य पहलुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है और जांच के नतीजों के आधार पर ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें