वाराणसी में युवक की पीट-पीट कर हत्या, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल
वाराणसी में एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले को पहले हादसा मानकर जांच कर रही थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद हत्या में जांच शुरू कर दी। हाइलाइट्स चोलापुर में मजदूर रामचन्द्र बनवासी की हत्या का माम…

सौजन्य से:- Navbharat Times
वाराणसी में एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले को पहले हादसा मानकर जांच कर रही थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद हत्या में जांच शुरू कर दी।
हाइलाइट्स
चोलापुर में मजदूर रामचन्द्र बनवासी की हत्या का मामला
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने सच सामने लाया
दो आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य की तलाश जारी
अभिषेक झा, वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का शव 20 अगस्त को वाराणसी के चोलापुर में मिला था। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सामान्य एक्सीडेंट की घटना मान कर जांच कर रही थी, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पूरे मामले की बर्बरता सामने ला दी।
वायरल वीडियो की पड़ताल करते पुलिस के हाथ बर्बर तरीके से पिटाई की वजह से हुई मौत का पता चला। इस बेहद सनसनीखेज खुलासे में अब राजनीति भी शुरू हो गई है। मृतक अनुसूचित जनजाति का था और पीटने वाले समुदाय विशेष जाति से थे, इसलिए इस मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई। हालांकि, शुरुआती दौर में इसे महज दुर्घटना मान कर चल रही पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर खुद हत्या के एंगल से तफ्तीश शुरू की और दो गिरफ्तारी भी की।
20 अगस्त को मिला था शव
एडीसीपी लिपि नागयाच ने बताया कि 20 अगस्त को चोलापुर पुलिस को खेत में एक शव मिला था। मृतक के बारे में कोई जानकारी न मिलने से शव को अज्ञात मान कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों की तलाश की गई। कुछ समय के बाद ही परिजनों की तलाश पूरी हुई और पता चला कि मृतक का नाम रामचन्द्र बनवासी है और जून 2026 तक एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था, लेकिन जून में काम छोड़ने के बाद से वो बेरोजगार था। परिजनों के मिलने के बाद परिजनों से पूछताछ की, लेकिन मृतक के किसी दुश्मनी या रंजिश की बात सामने नहीं आई। पुलिस पूरी तरह से हर एंगल से जांच कर रही है।
वायरल वीडियो से मिला क्लू, आरोपियों की हुई पहचान
लिपि नागयाच ने बताया कि इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ फोटो और वीडियो चोलापुर पुलिस को मिले। चोलापुर पुलिस ने इसे उच्च अधिकारियों से अवगत कराया। जिसके बाद वीडियो सर्कुलेट करने वाले सोर्स तक पहुंचा गया। सोर्स ने इस बात की तस्दीक की कि मृतक को 20 अगस्त की रात एक ईंट-भट्टे पर पेड़ से बांध कर पीटा गया है। इसी बीच पुलिस ने वीडियो में दिख रहे लोगों और जगह की पुष्टि भी कर ली। अब दुर्घटना जैसी दिख रही घटना पूरी तरह से अलग एंगल में पहुंच चुकी थी। पुलिस ने अपनी जांच के आधार पर इस दुर्घटना के मामले में स्वतः संज्ञान लेकर इसे हत्या के मामले में दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की।
दो गिरफ्तार, अन्य दो की तलाश जारी
एडीसीपी लिपि नागयाच ने बताया कि 26 अगस्त को वीडियो के माध्यम से दो आरोपी चौबेपुर निवासी अजय सिंह और चौबेपुर के ही विशाल सिंह की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है। मामले में 4 लोगो को चिह्नित कर आरोपी बनाया गया है, जिसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मारने में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि ईंट-भट्ठे पर आए दिन चोरी हो रही थी और एक ट्रैक्टर चोरी के संदर्भ में ऐसा किया गया है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


