होमक्राइम'सपा ने जेपीएनआइसी को बना रखा था लूट-खसोट का अड्डा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी ने कसा तंज - yogi slams sp over jpnaic corruption akhilesh yadav targeted
क्राइम

'सपा ने जेपीएनआइसी को बना रखा था लूट-खसोट का अड्डा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी ने कसा तंज - yogi slams sp over jpnaic corruption akhilesh yadav targeted

'सपा ने जेपीएनआइसी को बना रखा था लूट-खसोट का अड्डा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी ने कसा तंज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेपीएनआईसी परियोजना में भ्रष्टाचार को लेकर सपा और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरो…

Jagran के अनुसार30 अगस्त 2026 को 02:31 am बजे
'सपा ने जेपीएनआइसी को बना रखा था लूट-खसोट का अड्डा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी ने कसा तंज - yogi slams sp over jpnaic corruption akhilesh yadav targeted

सौजन्य से:- Jagran

'सपा ने जेपीएनआइसी को बना रखा था लूट-खसोट का अड्डा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी ने कसा तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेपीएनआईसी परियोजना में भ्रष्टाचार को लेकर सपा और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप ...और पढ़ें

HighLights

- योगी ने जेपीएनआईसी में सपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

- अखिलेश यादव के निजीकरण के बयान पर सीएम ने घेरा।

- एक लाख से अधिक सरकारी नौकरियों का जल्द ऐलान।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया, गोरखपुर और बलिया में सपा पर तीखा हमला बोला। लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआइसी) को निजी हाथों में देने के सरकार के फैसले के विरोध में सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर योगी ने इस केंद्र में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें घेरा।

सीएम ने कहा कि जेपीएनआइसी की प्रारंभिक लागत 200 करोड़ रुपये थी, लेकिन सपा सरकार ने इस पर 864 करोड़ रुपये खर्च कर दिए और फिर भी परियोजना पूरी नहीं हो पाई। इसे सपा ने लूट-खसोट का अड्डा बना दिया था। इसमें अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव और राजेंद्र चौधरी आदि का नाम सबसे पहले आता है। इन लोगों ने अपनी विचारधारा के मुखिया को भी नहीं बख्शा। ये बहुत बड़े डकैत हैं।

यह सैफई सिंडिकेट का नहीं, जनता-जनार्दन का पैसा है। सरकार आज इस परियोजना पर पैसा लगाएगी तो करीब 150 से 200 करोड़ रुपये और खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने जेपीएनआइसी को निजी क्षेत्र के हाथों संचालित करने का निर्णय लिया है। अखिलेश ने एक्स पर जेपीएनआइसी क एक वीडियो पोस्ट कर लिखा था- भाजपा सरकार है या दुकानदार?

अब उप्र की भाजपा सरकार ने लखनऊ के जेपीएनआइसी को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय कैबिनेट में ले लिया है। अब तो बस सरकार को ही ठेके पर देना या बेचना बचा है। ‘कमीशन’ भ्रष्ट भाजपा की गाड़ी का तेल-पानी है और ‘निजीकरण’ उसका जुगाड़। इस बयान के लिए अब सपा मुखिया को मुख्यमंत्री ने निशाने पर लिया।

बलिया में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण व गोरखपुर-देवरिया में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के अवसर पर कहा कि जिस पैसे से युवाओं को रोजगार, गांवों की कनेक्टिविटी के लिए फ्लाईओवर, इनोवेशन सेंटर और विश्वविद्यालय आदि बनते, उस पैसे को अपनी अय्याशी के लिए प्रदेश के खजाने से निकालने की कोशिश की गई। सपा मुखिया को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को डकैतों का गिरोह बताते हुए कहा कि जब उन्हें मौका मिला, प्रदेश में लूटपाट और अराजकता को बढ़ावा दिया। आज उत्तर प्रदेश में पर्व और त्योहार बिना भेदभाव, उपद्रव और अराजकता के उत्साहपूर्वक मनाए जा रहे हैं। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि किसी ने कानून से खिलवाड़ करने की तनिक भी कोशिश की, उसकी धज्जियां उड़ाने में देर नहीं लगेगी।

प्रदेश माफियामुक्त हो चुका है और कोई फिर सिर उठाएगा तो वह मिट्टी में मिला दिया जाएगा। एक ही परिवार के पांच सांसद होने को लेकर योगी ने सपा को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि पार्टी इसलिए बची है क्योंकि एक ही परिवार के पांच सांसद हैं। सपा का हाल भी वैसा ही होने वाला है, जैसा कभी जनता दल का हुआ था।

जल्द जारी होगा अधियाचन मुख्यमंत्री ने युवाओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही एक लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी मिलेगी। इसमें 45 हजार होमगार्ड व 36 हजार पुलिसकर्मियों, जिसमें चार हजार उपनिरीक्षक शामिल हैं, की भर्ती होगी। जल्द ही शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी। इन नौजवानों के लिए भी जल्द नौकरी का खजाना निकलने वाला है।

बलिया से बक्सर तक दिखती है दयाशंकर की जमीन

मुख्यमंत्री ने कहा- मैं कहीं भी जाता हूं, वहां बलिया वाले को पहचान लेता हूं। जहां-जहां देखता हूं, वहां दयाशंकर सिंह (परिवहन मंत्री) की जमीन दिखाई देती है। बक्सर से लेकर बलिया तक उनकी जमीन है। मैं बंगाल के दुर्गापुर गया था, वहां भी उनके पिता का मकान है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें