होमराजनीतिजलभराव पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, लापरवाही बरतने वाले अधिशासी अभियंता सस्पेंड
राजनीति

जलभराव पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, लापरवाही बरतने वाले अधिशासी अभियंता सस्पेंड

जलभराव पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, लापरवाही बरतने वाले अधिशासी अभियंता सस्पेंड यूपी के वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन लिया है। वाराणसी में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता पवन कुमा…

livehindustan.com के अनुसार14 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
जलभराव पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, लापरवाही बरतने वाले अधिशासी अभियंता सस्पेंड

सौजन्य से:- livehindustan.com

जलभराव पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, लापरवाही बरतने वाले अधिशासी अभियंता सस्पेंड

यूपी के वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन लिया है। वाराणसी में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ ऐक्शन में हैं। सरकार ने अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। वाराणसी में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के निर्माण खंड में तैनात अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के नियम-7 के अंतर्गत अनुशासनिक जांच भी बैठाई गई है। दरअसल, निरीक्षण के दौरान मंत्री एके शर्मा ने जलभराव की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

नगर निकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य अभियंता (क्रय), उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), लखनऊ को इस प्रकरण में पदेन जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। योगी सरकार ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट किया है कि जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी और जिम्मेदार अधिकारियों को जवाब देना होगा। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन पर नदी के बैकफ्लो को रोकने के लिए आवश्यक गेट/बैरियर लगाने संबंधी आकलन और कार्ययोजना तैयार नहीं की गई। इसके अलावा उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। जांच में यह भी सामने आया कि 3 और 4 सितंबर को चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन तथा गोईठहां एसटीपी पर स्थित पम्प बंद रखे गए।

आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए

भारी बारिश के दौरान समय से पम्पों का संचालन नहीं होने से सीवर लाइनों पर अत्यधिक लोड पड़ा और शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और विभाग की छवि भी प्रभावित हुई। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने 12 और 13 सितंबर को वाराणसी दौरे के दौरान जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था युद्धस्तर पर सुनिश्चित करने और आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए थे।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने निरीक्षण के दौरान दी थी कार्रवाई की चेतावनी

निरीक्षण के दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने जलभराव की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए लापरवाही करने वाले अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। फिलहाल शासन ने अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को निलंबन अवधि में मुख्य अभियंता (कानपुर क्षेत्र), उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), कानपुर कार्यालय से संबद्ध किया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें