होमक्राइमयूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस सेवा मुफ्त, एक साथी भी फ्री सफर कर सकेगा
क्राइम

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस सेवा मुफ्त, एक साथी भी फ्री सफर कर सकेगा

यूपी सरकार ने बहनों-बेटियों के लिए रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा का फैसला लिया है। एक महिला के साथ एक साथी भी फ्री बस सफर कर सकता है। हाइलाइट्स 27 से 28 अगस्त की रात तक लागू रहेगा ऑटो और प्राइवेट बसों का होगा सत्यापन सीएम यो…

Navbharat Times के अनुसार22 अगस्त 2026 को 10:55 pm बजे
यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस सेवा मुफ्त, एक साथी भी फ्री सफर कर सकेगा

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी सरकार ने बहनों-बेटियों के लिए रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा का फैसला लिया है। एक महिला के साथ एक साथी भी फ्री बस सफर कर सकता है।

हाइलाइट्स

27 से 28 अगस्त की रात तक लागू रहेगा

ऑटो और प्राइवेट बसों का होगा सत्यापन

सीएम योगी ने अधिकारियों संग की बैठक

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए यूपी की माताओं, बहनों और बेटियों को मुफ्त बस यात्रा का विशेष उपहार दिया। जिसके चलते अब 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक UPSRTC की बसों में महिला यात्री अपने एक सहयोगी के साथ नि:शुल्क सफर कर सकेंगी। बैठक में मुख्यमंत्री ने त्योहारों की सुरक्षा, महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता, बाढ़-जलभराव से निपटने और जनसुविधाओं को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

नशेड़ी चालकों पर पूर्ण प्रतिबंध

रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस चालकों की जांच और निगरानी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन करने वाले किसी भी चालक को बस चलाने की अनुमति न दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने निजी बसों के चालकों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। सीएम योगी ने बैठक में कहा कि ऑटो और टैक्सी चालकों का भी सत्यापन सुनिश्चित करते हुए महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। परिवहन और पुलिस विभाग आपसी समन्वय से यह सुनिश्चित करें कि रक्षाबंधन पर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन मिल सके।

जलभराव की स्थिति पर अफसरों से की जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में प्रदेश के अलग-अलग मंडलों और जिलों में जलभराव की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के मंडलायुक्तों व नोएडा प्राधिकरण से जलभराव वाले क्षेत्रों और उसके कारणों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं भी अनावश्यक जलभराव नहीं होना चाहिए। लो-लैंड क्षेत्रों को चिह्नित कर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पम्पिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं। जिन नालों में सिल्ट, कूड़ा या किसी अन्य कारण से पानी की निकासी बाधित है, उनकी तत्काल सफाई कराई जाए।

भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर FIR के आदेश

बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अगले छह माह की जरूरत के अनुसार चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों को कालाबाजारी और जमाखोरी पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। वहीं, स्कूलों को लेकर भ्रामक वीडियो प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है। बैठक में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा सहित शासन व जिलों के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें