उमाशंकर सिंह के निधन पर योगी, अखिलेश ने जताया दुख; फैमिली को मायावती का भावुक संदेश
- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

सौजन्य से:- livehindustan.com
- NCR
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ
- वाराणसी
- बरेली
- मुरादाबाद
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- कानपुर
- बाराबंकी
- आजमगढ़
- बलिया
- भदोही
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- मऊ
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- बस्ती
- कुशीनगर
- देवरिया
- महाराजगंज
- संतकबीरनगर
- सिद्धार्थनगर
- बागपत
- शामली
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मुजफ्फर नगर
- सहारनपुर
- बदायूं
- लखीमपुरखीरी
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- एटा
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- गौरीगंज
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- बहराइच
- फैजाबाद
- गोंडा
- रायबरेली
- फतेहपुर
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- औरैया
- अकबरपुर
- बिल्ल्होर
- ललितपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- चित्रकूट
- बांदा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- हमीरपुर
- हरदोई
- झांसी
- उरई
- उन्नाव
- हाथरस
- अमरोहा
- रामपुर
- संभल
- गंगापार
- कौशाम्बी
- प्रतापगढ़ - कुंडा
- बिहार
- उत्तराखंड
- झारखंड
- अन्य राज्य
By Ajay Singh लाइव हिन्दुस्तान
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से उनके परिवार और समर्थकों में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है। सीएम योगी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सु्प्रीमो मायावती सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उमाशंकर के निधन पर गहरा दुख जताया है।
उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से सियासी गलियारों में भी शोक की लहर है। बसपा प्रमुख मायावती के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों के नेताओं ने उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रसड़ा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। उन्होंने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और उनके शोकाकुल परिवारीजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी उमाशंकर सिंह के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवारीजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, गम में डूबे समर्थक
वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने उमाशंकर सिंह को बसपा का कर्मठ, ईमानदार और पूरी तरह से वफादार नेता बताते हुए उनके देहान्त हो जाने की ख़बर को अत्यंत दुखद कहा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में मायावती ने लिखा- ‘उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। उनका पूरा परिवार बसपा परिवार की तरह है। उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की तरह ही पूरा आदर-सम्मान देते हैं।’ उन्होने आगे लिखा- ‘उनके पुत्र से लगातार सम्पर्क बने रहने के दौरान ही आज शाम उनके देहान्त की ख़बर उनके पुत्र से ही मिली। इस दुख की घड़ी में मैं और पूरी पार्टी उनके और उनके परिवार के साथ है। उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारना है बल्कि इस परिस्थिति का सामना करते हुये आगे बढ़ना है। कुदरत उन सभी लोगों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।’
वहीं मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भी विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। आकाश आनंद ने ‘एक्स’ पर लिखा- ‘बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ साथी और उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी की सशक्त आवाज़, आदरणीय श्री उमाशंकर सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जाना केवल बसपा परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के वंचित, शोषित और जरूरतमंद लोगों के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। बीमारी से संघर्ष करते हुए भी उन्होंने जिस साहस और समर्पण के साथ अपने लोगों और पार्टी के प्रति अपना दायित्व निभाया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। आज हमने एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बहुजन मिशन का एक समर्पित सिपाही खो दिया है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ हैं। प्रकृति उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।’
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, राखी बांधती थीं मायावती
बसपा के प्रथम परिवार में घमासान, मायावती ने आकाश आनंद के ससुर को दोबारा निकाला
मायावती ने आकाश आनंद के ससुर से छीना 4 राज्यों का प्रभार, बसपा में बड़ा फेरबदल
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने संदेश में कहा-‘बलिया की रसड़ा विधान सभा से बसपा विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन प्रदेश की राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं अपने क्षेत्र के विकास के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’
वहीं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी उमाशंकर सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा- ‘बलिया की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को विपदा की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!’
Loading videos...
और देखें
Loading videos...
और देखें
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के स्कूली बच्चों के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, हर जिले में खुलेंगे 3-3 सेंटर

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे फिलहाल टोल फ्री, सड़क बनाने वाली कंपनी पर NHAI का तगड़ा ऐक्शन

रसड़ा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, यूपी में बसपा के थे इकलौते विधायक - rasra mla umashankar singh demise ballia mourns


