'सिहोर वाले' पंडित प्रदीप मिश्र से मुलाकात, सनातन से देश को जोड़ा; मनोज पांडेय के कार्यक्रम में रायबरेली पहुंचे सीएम योगी
Yogi Adityanath Met Pandit Pradeep Mishra: रायबरेली में मंत्री मनोज पांडेय की ओर से आयोजित शिव महापुराण कथा में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्र से भी मुलाकात की। रायबरेली: उत्तर प्रदेश के…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Yogi Adityanath Met Pandit Pradeep Mishra: रायबरेली में मंत्री मनोज पांडेय की ओर से आयोजित शिव महापुराण कथा में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्र से भी मुलाकात की।
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय की ओर से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यासपीठ पर बैठे कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्र से भी मुलाकात की। पंडित प्रदीप मिश्र 'सिहोर वाले' के नाम से भी खासे चर्चित हैं। इस दौरान सीएम योगी ने कथा में आए श्रद्धालुओं के बीच सनातन पर अपनी बात रखी। उन्होंने भगवान शिव के जरिए देश को एक सूत्र में बांधा। सीएम योगी ने कहा कि तमिलनाडु में जिस प्रकार से भगवान शिव को पूजा जाता है, उसी प्रकार से उनकी अराधना यूपी, उत्तराखंड से लेकर देश के उत्तरी भाग में होती है। वैसे ही भगवान शिव को पूर्वोत्तर से लेकर गुजरात तक पूजा जाता है।
सनातन धर्म से देश को जोड़ा
सीएम योगी ने कार्यक्रम में कहा कि सनातन धर्म जितना मजबूत होगा, देश भी उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने शिव महापुराण कथा के आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सनातन धर्म मजबूत होता है। गोस्वामी तुलसीदास जी का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि एक बार अकबर ने उन्हें बुलाया। उन्होंने पूछा यह कौन है? बुलाने वाले ने कहा कि वह बादशाह है। इस पर तुलसीदास जी ने जवाब दिया कि मेरे तो बादशाह भगवान श्री राम हैं।
सीएम योगी ने कहा कि राजनीतिक कमजोरियों के कारण मध्यकाल में यह देश विदेशी आक्रमणकारियों आक्रांताओं का सामना करने को मजबूर हुआ था। उन्होंने कहा कि उस कालखंड में भी जब विदेशी आक्रांता भारत के धर्मस्थलों को आस्था को रौंदने का कार्य करते थे, तब भी ये पावन कथाओं के माध्यम से हमारे व्यासपीठ से सदैव धारा निकलता था। यह धारा हमारे सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक उन्नयन को आगे बढ़ाती रही।
ज्योतिर्लिंगों का किया जिक्र
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम भारत की बात करते हैं तो शिव ऐसे महादेव हैं जिनके ज्योतिर्लिंग हिमालय से लेकर दक्षिण रामेश्वरम तक में है। ये उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक सांस्कृतिक एकता और भारत की एकात्मकता की दर्शन कराती हैं। शिव की भक्ति जो तमिलनाडु के नागरिकों में है, वही भक्ति उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं में भी है।
सीएम ने कहा कि ईश्वर की भक्ति जिसे मिल गई समझो, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो गई। प्रभु की भक्ति हनुमान को मिली सुबह लोक पूज्य हो गए। कौन सा ऐसा सनातनी है जो हनुमान जी की पूजा नहीं करता है। सीएम योगी ने करीब 20 मिनट के संबोधन के बाद पंडित प्रदीप मिश्र की कथा को कुछ देर सुना। इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।
विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत
राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा:
राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


