होमक्राइम'हामिद अंसारी का वक्तव्य डरावना, राहुल गांधी से नारी सम्मान की उम्मीद बेमानी'; सीएम योगी ने बोला बड़ा हमला
क्राइम

'हामिद अंसारी का वक्तव्य डरावना, राहुल गांधी से नारी सम्मान की उम्मीद बेमानी'; सीएम योगी ने बोला बड़ा हमला

सीएम योगी ने क्या कहा? सीएम योगी ने कहा कि भारत इसलिए भारत है, क्योंकि इसकी आत्मा सनातन धर्म में बसती है। हमारा देश इस कारण सेक्यूलर है, क्योंकि हम ऋषि परंपरा और सनातन पर गौरव करते हैं। हम सनातन को मानते हैं। हमें पूर्वज…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार20 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
'हामिद अंसारी का वक्तव्य डरावना, राहुल गांधी से नारी सम्मान की उम्मीद बेमानी'; सीएम योगी ने बोला बड़ा हमला

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

सीएम योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी ने कहा कि भारत इसलिए भारत है, क्योंकि इसकी आत्मा सनातन धर्म में बसती है। हमारा देश इस कारण सेक्यूलर है, क्योंकि हम ऋषि परंपरा और सनातन पर गौरव करते हैं। हम सनातन को मानते हैं। हमें पूर्वजों, देवी-देवताओं, अवतारों, तीर्थ और विरासत पर गर्व है। हमने विचारों को कभी मनाही नहीं है। हमने हर अच्छे विचार का स्वागत किया। हमने उपासना विधि को कभी भेद नहीं किया। तेरा-मेरा का भेद संकुचित सोच में है। विश्व को परिवार मानने की सोच हमें अपनी इसी परंपरा से मिली है।सीएम योगी ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर कहा कि हमने संविधान के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति का वक्तव्य देखा है। कुछ लोगों की फितरत होती है कि वह अपने पद की मर्यादा को बनाए नहीं रख पाते हैं। उस मर्यादा के विपरीत अपना आचरण करना उनके जीवन की फितरत बन चुकी होती है।

पूर्व उपराष्ट्रपति का वक्तव्य दुर्भाग्यपूर्ण

सीएम योगी ने कहा कि हामिद अंसारी ने भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में 5 वर्ष के अपने कार्यकाल को पूरा किया। उन्होंने कल एक वक्तव्य दिया, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। यह वक्तव्य भारत, भारतीयता, भारतीय संस्कृति, भारत की परंपरा के लिए उचित नहीं था। यह वक्तव्य दुनिया में भारत की छवि को धूमिल करने के कुत्सित प्रयासों के उस एजेंडे का हिस्सा है, जो एंटी इंडिया फोर्सेज की ओर से लगातार प्रचार किया जाता रहा है। सीएम ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति ने शुद्ध रूप से भारत की सनातन परंपरा को कोसने और भारत की हिंदू परंपरा को अपमानित करने के वक्तव्य दिए गए। उसको आतंकवाद से जोड़ने के कुत्सित प्रयास हुए।सीएम योगी ने कहा कि एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति से भारत का भारत का संविधान अपेक्षा करता है, वह पद की गरिमा के रूप को हमेशा आचरण करें। उस व्यक्ति की व्यक्तिगत राय कुछ भी हो सकती है, लेकिन जब भारत की बात होगी तो भारत के संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए भारत की एकता, अखंडता के लिए उसका सर्वोच्च योगदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे ही भटके हुए लोग जब भारत की व्यवस्था में कहीं से घुसपैठ करके आते हैं, तो भारत के बारे में गलत छवि बनाने का प्रयास करते हैं।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के युवराज ने भी कल अपने झूठ की गूंज में जिस प्रकार का आचरण किया, वह पूरी नारी शक्ति का अपमान है। कोई भी सज्जन व्यक्ति इस प्रकार की बात नहीं कर सकता है। उन्होंने भारतीय परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हम हम एक पगडंडी से चल रहे हैं। मार्ग संकड़ा तो पहले हम किसी बुजुर्ग, किसी महिला या कोई दिव्यांग हो या हमसे उम्र में बड़ा हो्र उनको कहते हैं कि पहले आप। सम्मान देना हमारी परंपरा रही है। लेकिन, जिन लोगों ने इन मर्यादाओं को नहीं सीखा है। जिन लोगों के मन में यह संस्कार नहीं है। जो भारत और भारतीय को अपमानित करना अपने जीवन का एकमात्र लक्ष्य मान लेते हैं, उन लोगों से अपेक्षा करना बेकार है।सीएम ने कहा कि ऐसे लोग 'वसुधैव कुटुंबकम' या 'यत्र नारी पूज्यंते रमंते तत्र देवता' के भाव को कभी नहीं समझ सकते। मुझे लगता है कि देश को उनसे उम्मीद करना ही छोड़ देना चाहिए, क्योंकि ये भ्रष्ट लोग हैं। मार्ग से भटके हुए लोग हैं। समाज में भ्रम की स्थिति बनाने वाले लोग हैं। अव्यवस्था, अराजकता पैदा करना इनका एकमात्र लक्ष्य हो गया है। यही वजह है कि भारत को बदनाम करने वाले हर कार्य को लीड करते हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें