होमक्राइमसहारनपुर मस्जिद मामले में सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी, यूट्यूबर हुदा जरीवाला भेजी गईं जेल
क्राइम

सहारनपुर मस्जिद मामले में सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी, यूट्यूबर हुदा जरीवाला भेजी गईं जेल

सहारनपुर में पुलिस कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट है। इसी को देखते हुए यूट्यूबर हुदा जरीवाला को गिरफ्तार किया है। सहारनपुर : सहारनपुर में कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद को ध्वस्त करने के बाद से माहौल गरमाया हुआ…

Navbharat Times के अनुसार8 सितंबर 2026 को 10:30 pm बजे
सहारनपुर मस्जिद मामले में सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी, यूट्यूबर हुदा जरीवाला भेजी गईं जेल

सौजन्य से:- Navbharat Times

सहारनपुर में पुलिस कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट है। इसी को देखते हुए यूट्यूबर हुदा जरीवाला को गिरफ्तार किया है।

सहारनपुर : सहारनपुर में कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद को ध्वस्त करने के बाद से माहौल गरमाया हुआ है। प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। इस बीच पुलिस कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट है। इसी को देखते हुए थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान हुदा जरीवाला के रूप में हुई है। जो कि यूट्यूबर है, हुदा जरीवाला पर मस्जिद प्रकरण को लेकर सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय के सहारनपुर दौरे के दौरान सर्किट हाउस में सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

महिला ने हंगामा किया

पुलिस का कहना है कि इसी दौरान हुदा जरीवाला, पुत्री अब्दुल गफ्फार जरीवाला, निवासी यूनिटेक ओरायजन, ग्रेटर नोएडा को महिला पुलिसकर्मियों ने रोका। आरोप है कि इस दौरान महिला ने हंगामा किया और उत्तेजित व्यवहार किया। इतना ही नहीं सीएम योगी के लिए अभद्र टिप्पणी भी की। पुलिस के अनुसार, समझाने के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हुई। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को देखते हुए पुलिस ने हुदा जरीवाला को सर्किट हाउस से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार महिला को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में की गई।

बता दें कि कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद सपा और कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। सपा के 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के मंडलायुक्त से मिलने की घोषणा के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। ज्यादातर सपाइयों को पुलिस ने गृह जनपद में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। सर्किट हाउस में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, सांसद इकरा हसन समेत अन्य नेता पहुंचे हुए थे। जिससे माहौल काफी गरमाया हुआ था।

हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने को आप कैसे देखते हैं? इस मामले में आपकी सोच कमेंट में बताएं।

लेखक के बारे मेंपवन नौटियालपवन नौटियाल नवभारत टाइम्स में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है। मूल रूप से उत्तराखंड (उत्तरकाशी) के रहने वाले पवन को दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में देहरादून से एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के साथ की, जहां उन्होंने विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग और कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए। उन्होंने 2013 की भीषण केदारनाथ आपदा की भी क्रेडिबल ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। इसके बाद, उन्होंने 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में 5 वर्षों तक डेस्क और फील्ड की दोहरी जिम्मेदारी संभाली। डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए उन्होंने वनइंडिया-डेलीहंट के साथ करीब 5 साल काम किया, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के ऐतिहासिक सिलक्यारा टनल हादसे और धराली आपदा जैसी बड़ी घटनाओं को मौके पर जाकर कवर किया। दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले पवन विज्ञान के छात्र रहे हैं, जिससे उनकी खबरों में तार्किक और डेटा-आधारित सटीकता दिखती है।मुख्य विशेषज्ञता (Areas of Expertise)क्षेत्रीय कवरेज: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, समसामयिक मुद्दे और सामाजिक सरोकार।बीट्स: पॉलिटिकल एनालिसिस, क्राइम, हेल्थ, यूटिलिटी न्यूज और ग्राउंड डिजास्टर रिपोर्टिंग।अनुभव: 14+ वर्ष (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)।पेशेवर यात्रा (Professional Experience)करियर की शुरुआत (2012): देहरादून में न्यूज चैनल से शुरुआत; उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और केदारनाथ आपदा (2013) की लाइव कवरेज। 'लोकस्वामी' मैगजीन के लिए अहम कवर स्टोरीज।प्रिंट मीडिया (5 वर्ष): 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर/रिपोर्टर डेस्क और फील्ड रिपोर्टर के तौर पर काम।डिजिटल मीडिया (5 वर्ष): 'वनइंडिया-डेलीहंट' में यूपी-उत्तराखंड के चुनाव और बड़ी घटनाओं की कमान। उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल रेस्क्यू और धराली आपदा की ग्राउंड रिपोर्टिंग।शिक्षा और क्रेडेंशियल (Education & Credentials)पोस्ट ग्रेजुएशन: मास कम्युनिकेशन (नई दिल्ली)।ग्रेजुएशन: साइंस स्ट्रीम (जो उनकी खबरों को एक विश्लेषणात्मक और सटीक दृष्टिकोण देता है)।स्थानीय जुड़ाव: मूल निवासी उत्तरकाशी (उत्तराखंड), जिससे उन्हें पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों की स्वाभाविक और प्रामाणिक समझ है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें