कौन हैं आईपीएस अशोक कुमार सिंह, जिनको योगी सरकार ने प्रमोशन देकर डीजी बनाया
यूपी सरकार में आईपीएस अशोक कुमार सिंह को प्रमोशन दिया गया है। उनको डीजी बना दिया गया है। अशोक कुमार सिंह मूलरूप से बिहार राज्य के रहने वाले हैं। सिद्धार्थ प्रताप सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के IPS अधिकारी अ…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
यूपी सरकार में आईपीएस अशोक कुमार सिंह को प्रमोशन दिया गया है। उनको डीजी बना दिया गया है। अशोक कुमार सिंह मूलरूप से बिहार राज्य के रहने वाले हैं।
सिद्धार्थ प्रताप सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के IPS अधिकारी अशोक कुमार सिंह को प्रमोशन देकर DG बनाया गया है। राज्यपाल द्वारा इनका DG पद पर प्रोन्नत किया गया। केंद्र की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने जून 2026 में इन्हें DG पैनल में शामिल किया था, जिसके बाद यूपी सरकार ने DG पद पर प्रमोशन दिया है।
मूलतः बिहार राज्य के कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के सोनहन थाना क्षेत्र के इटाढ़ी गांव के रहने वाले हैं। पिता का नाम स्व. सीताराम सिंह था। प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से, फिर सैनिक स्कूल तिलैया हजारीबाग (झारखंड) से इंटर और दिल्ली के रामजस कॉलेज से फिजिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया।
यूपी में कई जिलों में SSP-SP, जोन में IG-ADG के पद पर कार्यरत रहे। 2019 में IG से ADG बने। उसके बाद डायल-112 के ADG रहे। बाद में DG भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई। DG पद के लिए कम से कम 30 साल की सेवा और बेदाग रिकॉर्ड जरूरी होता है, जो इनके द्वारा पूरा किया गया। केंद्र सरकार में 2012 से 2019 तक 7 वर्षों तक सेवा दी है। इस दौरान SSB में DIG ऑपरेशन, इंटेलिजेंस और SSB फ्रंटियर हेडक्वार्टर पटना में IG के पद पर भी कार्यरत रहे हैं।
6 जुलाई 2011 को मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के असालतपुरा बघा गांव में भड़की हिंसा के दौरान पुलिस चौकी पर हमले में ड्यूटी निभाते हुए बुरी तरह घायल हो गए थे। कठिन परिस्थितियों में भी उनके नेतृत्व और साहस की व्यापक सराहना हुई थी। कैमूर के लोगों का मानना है कि गांव की मिट्टी से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले अशोक कुमार सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और उनकी यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


