हुदा जरीवाला कौन हैं? सहारनपुर मस्जिद मामले में आया नाम, रह चुकी हैं सऊदी अरब की रिसर्च टीम का हिस्सा
सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को ध्वस्त करने के प्रकरण के बाद सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला चर्चा में आई। हुदा पर सीएम योगी पर कथित अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप है। सहारनपुर: सहारनपुर के कलेक्ट्रेट पर…

सौजन्य से:- Navbharat Times
सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को ध्वस्त करने के प्रकरण के बाद सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला चर्चा में आई। हुदा पर सीएम योगी पर कथित अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप है।
सहारनपुर: सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को ध्वस्त करने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी की थी। जिसके बाद पुलिस ने हुदा जरीवाला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और उसमें की गई कथित टिप्पणियों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने ये कार्रवाई अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली निवासी हुदा जरीवाला ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया और सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अशोभनीय एवं भड़काऊ टिप्पणी की। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही गई है।
हुदा की पुलिसकर्मियों से बहस हुई थी
पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता जांच रही है। बीते सोमवार 7 सितंबर को मस्जिद ध्वस्त होने के बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस पहुंचा था। इसी में सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने को लेकर हुदा जरीवाला की पुलिसकर्मियों से बहस हुई थी। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके से हटाने का प्रयास किया, जिस पर कथित तौर पर विवाद बढ़ गया और हंगामे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी से संबंधित शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया और उन्हें शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया गया।
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता भी रह चुकी हैं
हुदा जरीवाला आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। फिलहाल वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर बताती हैं। उन्होंने BBC लंदन में भी काम किया है। हुदा ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनका जन्म और शुरुआती पढ़ाई सऊदी अरब के रियाद में हुई थी क्योंकि उनके पिता वहां रहते थे। उनका परिवार भोपाल और कराची से भी ताल्लुक रखता है। हुदा का दावा है कि सऊदी अरब के संस्कृति और सूचना मंत्रालय की रिसर्च टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई शहरों और गांवों में काम किया। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में प्रचार भी किया था। हुदा ने अपने इस्टाग्राम प्रोफाइल में राजनेता राजनीतिक विश्लेषक, मीडिया पैनलिस्ट, पूर्व न्यूज़ एंकर (सऊदी टीवी चैनल-2), पत्रकार (दुबई), पब्लिक स्पीकर, बीबीसी लंदन दुनिया घूमने वाले (ग्लोबट्रॉटर) लिखा है।
लेखक के बारे मेंपवन नौटियालपवन नौटियाल नवभारत टाइम्स में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है। मूल रूप से उत्तराखंड (उत्तरकाशी) के रहने वाले पवन को दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में देहरादून से एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के साथ की, जहां उन्होंने विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग और कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए। उन्होंने 2013 की भीषण केदारनाथ आपदा की भी क्रेडिबल ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। इसके बाद, उन्होंने 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में 5 वर्षों तक डेस्क और फील्ड की दोहरी जिम्मेदारी संभाली। डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए उन्होंने वनइंडिया-डेलीहंट के साथ करीब 5 साल काम किया, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के ऐतिहासिक सिलक्यारा टनल हादसे और धराली आपदा जैसी बड़ी घटनाओं को मौके पर जाकर कवर किया। दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले पवन विज्ञान के छात्र रहे हैं, जिससे उनकी खबरों में तार्किक और डेटा-आधारित सटीकता दिखती है।मुख्य विशेषज्ञता (Areas of Expertise)क्षेत्रीय कवरेज: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, समसामयिक मुद्दे और सामाजिक सरोकार।बीट्स: पॉलिटिकल एनालिसिस, क्राइम, हेल्थ, यूटिलिटी न्यूज और ग्राउंड डिजास्टर रिपोर्टिंग।अनुभव: 14+ वर्ष (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)।पेशेवर यात्रा (Professional Experience)करियर की शुरुआत (2012): देहरादून में न्यूज चैनल से शुरुआत; उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और केदारनाथ आपदा (2013) की लाइव कवरेज। 'लोकस्वामी' मैगजीन के लिए अहम कवर स्टोरीज।प्रिंट मीडिया (5 वर्ष): 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर/रिपोर्टर डेस्क और फील्ड रिपोर्टर के तौर पर काम।डिजिटल मीडिया (5 वर्ष): 'वनइंडिया-डेलीहंट' में यूपी-उत्तराखंड के चुनाव और बड़ी घटनाओं की कमान। उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल रेस्क्यू और धराली आपदा की ग्राउंड रिपोर्टिंग।शिक्षा और क्रेडेंशियल (Education & Credentials)पोस्ट ग्रेजुएशन: मास कम्युनिकेशन (नई दिल्ली)।ग्रेजुएशन: साइंस स्ट्रीम (जो उनकी खबरों को एक विश्लेषणात्मक और सटीक दृष्टिकोण देता है)।स्थानीय जुड़ाव: मूल निवासी उत्तरकाशी (उत्तराखंड), जिससे उन्हें पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों की स्वाभाविक और प्रामाणिक समझ है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


