दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र Lucknow Crime News: लखनऊ में दिव्या मिश्रा,विभा वाजपेयी हत्याकांड और मानव वाजपेयी की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने बयान जारी किया है. उत्तर…

सौजन्य से:- ABP News
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
Lucknow Crime News: लखनऊ में दिव्या मिश्रा,विभा वाजपेयी हत्याकांड और मानव वाजपेयी की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने बयान जारी किया है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निजी बैंक की कर्मचारी दिव्या मिश्रा और विभा वाजपेयी हत्याकांड में पुलिस ने पहला बयान दिया है. अपने बयान में पुलिस ने व्हाट्सएप स्टेटस का भी जिक्र किया है. मानव वाजपेयी ने अपनी पत्नी दिव्या और बहन विभा की 20 अगस्त, गुरुवार को गोली मार कर हत्या कर दी. अंत में उसने खुद को भी गोली मार ली.
इस दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी के मामले में DCP-ईस्ट डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया- पुलिस को आज गोमती नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी. घटना स्थल पर पहुँचने पर पुलिस को पता चला कि महिला के पति ने ही उसे गोली मारी थी. इसके कुछ ही देर बाद, पुलिस को एक ऐसे व्यक्ति के बारे में सूचना मिली जिसने अपनी बहन की हत्या कर दी थी और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी.
शर्मा ने बताया कि पुष्टि हुई कि यह वही व्यक्ति, मानव वाजपेयी था, जिसने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या की थी. उसके फ़ोन पर लगे WhatsApp स्टेटस से इस घटना का पता चलता है. उस व्यक्ति के घर से तीन हथियार बरामद किए गए.
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
क्या है मानव का WhatsApp स्टेटस?
मानव ने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा था- आज मैंने अपनी पत्नी को मार डाला क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था. अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना होगा. उसकी बहन प्रज्ञा और भरत को सब कुछ पता है.
जानकारी के अनुसार दिव्या मिश्रा को उसके पति मानस बाजपेयी ने गोली मारी थी, जो खुद एक बैंक की जानकीपुरम ब्रांच में काम करता था.बाद में जानकारी सामने आई कि मानस बाजपेयी अपनी पत्नी की हत्या के बाद गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहा स्थित घर पर लौटा, जहां उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी. बाद में उसने खुद को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

इंटरनेशनल सिंडिकेट पर लखनऊ पुलिस का शिकंजा, बुजुर्ग दंपती से ठगे गए 13.83 लाख रुपये फ्रीज

उभरता उत्तर प्रदेश: वैश्विक निवेश की नई धुरी - प्रो. शिव वर्धन पाठक | आउटलुक इंडिया

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी


