होमकृषियूपी में कल का मौसम: इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अभी कमजोर नहीं पड़ेगा मॉनसून
कृषि

यूपी में कल का मौसम: इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अभी कमजोर नहीं पड़ेगा मॉनसून

यूपी में कल का मौसम: इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अभी कमजोर नहीं पड़ेगा मॉनसून उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। 10 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और बौछारों के आसार हैं। 14 जिल…

Hindustan के अनुसार9 अगस्त 2026 को 02:18 pm बजे
यूपी में कल का मौसम: इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अभी कमजोर नहीं पड़ेगा मॉनसून

सौजन्य से:- Hindustan

यूपी में कल का मौसम: इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अभी कमजोर नहीं पड़ेगा मॉनसून

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। 10 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और बौछारों के आसार हैं। 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में भी शाम या रात हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है और मौसम विभाग ने कल यानी 10 अगस्त को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और बौछारों की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की बहुत संभावना है। दोनों संभागों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली चमकने की स्थिति भी बन सकती है।

इन जिलों में बारिश के आसार

पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज और औरैया में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी और मध्य यूपी में भी मौसम सक्रिय रहेगा। जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और चंदौली में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ललितपुर और सोनभद्र में लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

इटावा में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में मेघगर्जन भी हुआ। इटावा के ताखा में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा महोबा और कन्नौज में 2-2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।

लखनऊ में भी बारिश के आसार

वहीं राजधानी लखनऊ में 10 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम या रात के समय हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

किसानों को सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में पानी की निकासी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने की सलाह दी है। गरज-चमक के दौरान खुले खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। आम लोगों को जलभराव वाले रास्तों से बचने, गैर जरूरी यात्रा टालने और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थान पर नहीं रहने की सलाह दी गई है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें