होम›राजनीति›हम भी इटावा, कन्नौज जा सकते हैं; अखिलेश के रायबरेली दौरे पर बोले अजय राय
राजनीति

हम भी इटावा, कन्नौज जा सकते हैं; अखिलेश के रायबरेली दौरे पर बोले अजय राय

हम भी इटावा, कन्नौज जा सकते हैं; अखिलेश के रायबरेली दौरे पर बोले अजय राय अखिलेश यादव के रायबरेली से पीडीए रथयात्रा के शुभारंभ पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम भी कन्नौज, इटावा जा सकते हैं। चुनाव में कोई भी…

Hindustan के अनुसार25 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
हम भी इटावा, कन्नौज जा सकते हैं; अखिलेश के रायबरेली दौरे पर बोले अजय राय

सौजन्य से:- Hindustan

हम भी इटावा, कन्नौज जा सकते हैं; अखिलेश के रायबरेली दौरे पर बोले अजय राय

अखिलेश यादव के रायबरेली से पीडीए रथयात्रा के शुभारंभ पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम भी कन्नौज, इटावा जा सकते हैं। चुनाव में कोई भी कहीं आ-जा सकता है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कांग्रेस के गढ़ और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सबसे पहले पीडीए रथयात्रा लेकर पहुंचने पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। यह ऐसे समय हुआ जब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा सांसद इकरा हसन के बीच गठबंधन और सीटों को लेकर तीखी बयानबाजी भी सामने आई थी। अखिलेश की इस यात्रा पर अब कांग्रेस यूपी अध्यक्ष अजय राय का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है। कोई भी कहीं जा सकता है। अखिलेश यादव रायबरेली, अमेठी जा सकते हैं। हम भी कन्नौज, इटावा, सैफई जा सकते हैं।

यूपी में जिस तरह से अमेठी और रायबरेली की कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, उसी तरह इटावा, कन्नौज और सैफई को सपा का गढ़ कहा जाता है। मुलायम सिंह से लेकर अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव इसी इलाके से चुनाव लड़ते और लड़ाते रहे हैं। भाजपा भी सैफई को लेकर सपा पर कई बार निशाना साधती रहती है। खासकर सपा सरकार में आयोजित हुआ सैफई महोत्सव अक्सर भाजपा के निशाने पर रहता है।

सपा अपना काम रही, हम अपना काम कर रहे

अजय राय ने आगे कहा कि सपा अपना काम कर रही है, हम अपना काम कर रहे हैं। हम भी बैठे नहीं हैं। हम लोग लगातार ऐसे लोगों के बीच जा रहे हैं जो अत्याचार झेल रहे हैं। जिन लोगों को इस सरकार में प्रताड़िता किया जा रहा है। कल ही हम लोग बरेली में मौलाना तौकिर के परिवार वालों से मिलने भी गए थे। उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया गया है। लखनऊ में दलित युवक के परिवार से भी मिलने हम लोग गए। गोरखपुर में इस सरकार के भ्रष्टाचार के कारण श्मशान घाट पर मारे गए वकीलों के परिवार से भी हम लोग जाकर मिले।

राहुल गांधी की तरफ देख रहा पूरा देश

कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़ी है। आज पूरा देश राहुल गांधी की तरफ देख रहा है। जिस तरह वह आम लोगों की आवाज उठा रहे हैं, लोगों को उन पर भरोसा है। चुनावों में धांधली की बात सबसे पहले राहुल गांधी ने उठाई और लगातार उठाई है। जिस तरह से उन्होंने मजबूती से चुनाव धांधली की बात कही, किसी ने नहीं कही है।

सीटों पर अक्टूबर में फैसला

इमरान मसूद और इकरा हसन के बीच बयानबाजी को लेकर अजय राय ने कुछ सीधा तो नहीं कहा लेकिन यह जरूर बताया कि अक्टूबर में फैसला हो जाएगा। कहा कि दोनों पार्टियों का नेतृत्व इस पर बात करेगा। यह भी दोहराया कि दोनों पार्टी मिलकर काम कर रही हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें