होमक्राइम‘हमारे वोट से बनते हैं VIP और हमें रोकते हैं’, आगरा में रक्षा मंत्री के काफिले के दौरान ट्रैफिक रोका तो भड़की महिला; पुलिस से नोकझोंक
क्राइम

‘हमारे वोट से बनते हैं VIP और हमें रोकते हैं’, आगरा में रक्षा मंत्री के काफिले के दौरान ट्रैफिक रोका तो भड़की महिला; पुलिस से नोकझोंक

आगरा में VIP मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक रोके जाने से एक महिला भड़क गई। खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज के बाहर महिला की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई और वह काफिले की ओर बढ़ने लगी। सुनील साकेत, आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में…

Navbharat Times के अनुसार13 सितंबर 2026 को 11:04 pm बजे
‘हमारे वोट से बनते हैं VIP और हमें रोकते हैं’, आगरा में रक्षा मंत्री के काफिले के दौरान ट्रैफिक रोका तो भड़की महिला; पुलिस से नोकझोंक

सौजन्य से:- Navbharat Times

आगरा में VIP मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक रोके जाने से एक महिला भड़क गई। खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज के बाहर महिला की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई और वह काफिले की ओर बढ़ने लगी।

सुनील साकेत, आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के दौरान VIP मूवमेंट के लिए ट्रैफिक रोके जाने पर एक महिला भड़क गई। खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज के बाहर महिला की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते महिला सड़क पर हंगामा करने लगी और काफिले के सामने पहुंचने का प्रयास करने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे रोक लिया।

घटना के दौरान काफी देर तक महिला और पुलिसकर्मियों के बीच बहस होती रही। महिला पुलिसकर्मियों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह VIP मूवमेंट के लिए आम लोगों को रोके जाने पर नाराजगी जताती रही।

‘हमारे वोट से बनते हैं VIP और हमें ही रोकते हैं’

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस मामले की चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में महिला ट्रैफिक रोके जाने को लेकर पुलिसकर्मियों से सवाल करती नजर आ रही है। महिला का कहना था कि VIP मूवमेंट के नाम पर आम जनता को घंटों क्यों रोका जाता है। वह यह भी कहती नजर आई कि ‘ये VIP बनते हैं हमारे वोट से और हमें ही रोकते हैं।’

महिला ने VIP काफिले के लिए आम लोगों को लंबे समय तक रोके जाने पर भी नाराजगी जताई। उसका कहना था कि VIP मूवमेंट के दौरान आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है और कई बार उन्हें अपने घरों तक में रुकना पड़ता है।

काफिले की ओर बढ़ने लगी महिला

हंगामे के बीच महिला अचानक काफिले की ओर बढ़ने लगी। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसके बाद महिला और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही।

मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर शांत कराने की कोशिश की। स्थिति को संभालने के लिए डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने महिला को समझाया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में पहुंचे थे रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर आगरा पहुंचे थे। उन्होंने खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस की ओर से VIP रूट पर यातायात रोका गया था, ताकि काफिले को सुरक्षित तरीके से निकाला जा सके। इसी दौरान ट्रैफिक रोके जाने को लेकर महिला नाराज हो गई और पुलिसकर्मियों से उसकी तीखी बहस शुरू हो गई।

VIP मूवमेंट के दौरान आम जनता की परेशानी पर चर्चा

सड़क पर हुए इस हंगामे के बाद शहर में VIP मूवमेंट के दौरान आम जनता को होने वाली परेशानियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए घटनाक्रम को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

लेखक के बारे मेंदेवेश पांडेयदेवेश पांडेय नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। वे एनबीटी की उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल टीम के सदस्य हैं। देवेश के पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 9 साल का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मई 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। इससे पहले वे इंडिया न्यूज, भारत समाचार, न्यूज वन इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित कई डिजिटल चैनल में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

देवेश की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक और विश्वसनीय विश्लेषण पाठकों तक पहुंचाना है। उन्हें यूपी-उत्तराखंड के तमाम शहरों के ऐतिहासिक महत्व, अपराध की साइड स्टोरी और जनहित से जुड़ी शासन-प्रशासन की खबरें लिखने में रुचि है।

उत्तर प्रदेश की क्राइम, राजनीति, गवर्नेंस, खेल, पब्लिक हेल्थ और नागरिक अधिकारों से जुड़ी खबरो को लिखना। इसके साथ ही देवेश खेल की खबरों को लेकर भी अपनी काफी रुचि रखते हैं।

देवेश पांडेय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। देवेश डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट मीडिया में 9 साल काम करने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ने 2016 के आखिर में यूपीटीवी लिमिटेड (भारत समाचार) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां यूपी-उत्तराखंड में हुए 2017 विधानसभा चुनाव को डेस्क से महत्वपूर्ण खबरों और राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ कवर किया। इसके बाद न्यूज वन इंडिया में असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को कवर किया। इसके बाद 2022 में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों को इंडिया न्यूज सहित डिजिट चैनल्स में रहते हुए कवर किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें