होमक्राइमसंजय निषाद से मिलने गोरखपुर में उनके घर पहुंचे विनोद तावड़े, मंत्री ने रख दी ये मांग
क्राइम

संजय निषाद से मिलने गोरखपुर में उनके घर पहुंचे विनोद तावड़े, मंत्री ने रख दी ये मांग

संजय निषाद से मिलने गोरखपुर में उनके घर पहुंचे विनोद तावड़े, मंत्री ने रख दी ये मांग यूपी विधानसभा चुनाव की घड़ी ज्यों-ज्यों करीब आ रही है, प्रदेश में राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की द…

Hindustan के अनुसार19 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
संजय निषाद से मिलने गोरखपुर में उनके घर पहुंचे विनोद तावड़े, मंत्री ने रख दी ये मांग

सौजन्य से:- Hindustan

संजय निषाद से मिलने गोरखपुर में उनके घर पहुंचे विनोद तावड़े, मंत्री ने रख दी ये मांग

यूपी विधानसभा चुनाव की घड़ी ज्यों-ज्यों करीब आ रही है, प्रदेश में राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, गोरखपुर में मंत्री संजय निषाद के घर पहुंचे। इस दौरान मंत्री संजय निषाद ने उनसे निषाद आरक्षण पर भी बात की।

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अपने सहयोगी दलों से तालमेल और बेहतर बनाने और सीट बंटवारे की बातचीत से पहले माहौल अनुकूल बनाए रखने की कोशिशों में भी जुटी है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान डॉ.संजय निषाद ने एक बार फिर निषाद आरक्षण का मुद्दा उठाया और कहा कि कसरवल कांड में निषाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा सरकार को वापस लेना चाहिए।

विनोद तावड़े गोरखपुर बस्ती मंडल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के आंकलन के लिए गोरखपुर पहुंचे थे। शुक्रवार को उन्होंने गोरखपुर क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ ताबड़तोड़ कई बैठकें की। यूपी के सात दिवसीय दौरे पर निकले विनोद तावड़े ने गठबंधन के सहयोगियों से मुलाकात भी शुरू की कर दी है। शुक्रवार की देर शाम वह निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे ।

संजय निषाद-विनोद तावड़े की करीब डेढ़ घंटे हुई बात

गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित डॉ संजय निषाद के आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई। इस दौरान चौरीचौरा से भाजपा विधायक सरवन निषाद भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान डॉ. संजय निषाद ने निषाद आरक्षण का मुद्दा उठाया। कहा कि सरकार से अब तक आश्वासन ही मिला है। उन्होंने कहा कि कसरवल कांड में निषाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के खिलाफ पुलिस ने 302 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसे सरकार को वापस लेना चाहिए। इस दौरान पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, अमित निषाद भी मौजूद रहे।

फूटा दर्द-प्रशासनिक अफसर नहीं सुनते

प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के सामने भाजपा के पूर्व पदाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग न मिलने का मुद्दा उठाया। कहा कि प्रशासन के अधिकारी वाजिब कार्यों को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष है। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पूरी बात सुनने के बाद प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी है। आप निश्चिंत रहें। जल्द सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

सामूहिक प्रयास से ही संभव होगी जीत

देर शाम तक चली बैठक में तावड़े ने पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव से बड़ी जीत के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी किसी एक व्यक्ति या किसी एक स्तर की जिम्मेदारी नहीं है। यह संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि के सामूहिक प्रयास का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन के साथ निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने, पार्टी के अभियानों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के 62 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता को और बढ़ाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाए और संगठन की योजनाओं एवं अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाए।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें