होमक्राइमगोंडा में व्यापारी पर जानलेवा हमला, लखनऊ में मौत; धरने पर बैठे संजय निषाद; बोले- दोषी पुलिसकर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई
क्राइम

गोंडा में व्यापारी पर जानलेवा हमला, लखनऊ में मौत; धरने पर बैठे संजय निषाद; बोले- दोषी पुलिसकर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई

Lucknow Sanjay Nishad Protest: गोंडा में हमले में घायल बर्तन व्यापारी विनोद कुमार की KGMU में इलाज के दौरान मौत के बाद लखनऊ में नेताओं ने धरना दिया। सिद्धार्थ प्रताप सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा में बर्तन व्यापारी व…

Navbharat Times के अनुसार10 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
गोंडा में व्यापारी पर जानलेवा हमला, लखनऊ में मौत; धरने पर बैठे संजय निषाद; बोले- दोषी पुलिसकर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई

सौजन्य से:- Navbharat Times

Lucknow Sanjay Nishad Protest: गोंडा में हमले में घायल बर्तन व्यापारी विनोद कुमार की KGMU में इलाज के दौरान मौत के बाद लखनऊ में नेताओं ने धरना दिया।

सिद्धार्थ प्रताप सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद कुमार की मौत के बाद मामला गरमा गया है। इलाज के दौरान लखनऊ के KGMU में विनोद की मौत के बाद गुरुवार देर शाम पोस्टमार्टम हाउस के बाहर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद धरने पर बैठ गए। उनके साथ VIP पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी और समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल कश्यप भी धरने पर बैठे।

धरने में नेताओं के समर्थकों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। प्रदर्शन को देखते हुए KGMU पोस्टमार्टम हाउस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, गोंडा के थाना परसपुर क्षेत्र के शाहपुर धनावा में बर्तन व्यापारी विनोद कुमार अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उन्हें गोली मारी गई और चाकू से भी हमला किया गया।

घटना में गंभीर रूप से घायल विनोद का लखनऊ के KGMU में इलाज चल रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विनोद की मौत की जानकारी मिलने के बाद मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया।

मौत की जानकारी मिलते ही मंत्री संजय निषाद KGMU के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

संजय निषाद ने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए परसपुर थाना प्रभारी, शाहपुर चौकी इंचार्ज और मामले से जुड़े पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई।

11 सितंबर को घेराव की चेतावनी

संजय निषाद ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हर हाल में होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो 11 सितंबर को गोंडा में एसपी आवास और एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस के मुताबिक, मामले में तीन नामजद आरोपियों समेत 5 से 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि विनोद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

संजय निषाद की मांग पर 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मंत्री संजय निषाद की मांग के बाद गोंडा के पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। एसपी के मुताबिक, परसपुर थाना अध्यक्ष, शाहपुर चौकी इंचार्ज और बीट प्रभारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है।

इसके साथ ही पुलिस ने मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपितों की जानकारी भी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने भी उठाया मामला

वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी विनोद कुमार की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके अनुसार उत्तर प्रदेश में अपराध और अराजकता चरम पर है। अखिलेश यादव ने कहा कि गोंडा में विनोद को गोली मारी गई थी और लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

लेखक के बारे मेंदेवेश पांडेयदेवेश पांडेय नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। वे एनबीटी की उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल टीम के सदस्य हैं। देवेश के पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 9 साल का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मई 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। इससे पहले वे इंडिया न्यूज, भारत समाचार, न्यूज वन इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित कई डिजिटल चैनल में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

देवेश की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक और विश्वसनीय विश्लेषण पाठकों तक पहुंचाना है। उन्हें यूपी-उत्तराखंड के तमाम शहरों के ऐतिहासिक महत्व, अपराध की साइड स्टोरी और जनहित से जुड़ी शासन-प्रशासन की खबरें लिखने में रुचि है।

उत्तर प्रदेश की क्राइम, राजनीति, गवर्नेंस, खेल, पब्लिक हेल्थ और नागरिक अधिकारों से जुड़ी खबरो को लिखना। इसके साथ ही देवेश खेल की खबरों को लेकर भी अपनी काफी रुचि रखते हैं।

देवेश पांडेय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। देवेश डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट मीडिया में 9 साल काम करने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ने 2016 के आखिर में यूपीटीवी लिमिटेड (भारत समाचार) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां यूपी-उत्तराखंड में हुए 2017 विधानसभा चुनाव को डेस्क से महत्वपूर्ण खबरों और राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ कवर किया। इसके बाद न्यूज वन इंडिया में असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को कवर किया। इसके बाद 2022 में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों को इंडिया न्यूज सहित डिजिट चैनल्स में रहते हुए कवर किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें