होमक्राइमबारिश में सपा सांसदों की मस्ती,प्रिया ने VIDEO जारी किया: यूपी में जोरदार बरसात; सीढ़ियों से झरना बहा, अस्पताल में घुसा पानी - Uttar Pradesh News
क्राइम

बारिश में सपा सांसदों की मस्ती,प्रिया ने VIDEO जारी किया: यूपी में जोरदार बरसात; सीढ़ियों से झरना बहा, अस्पताल में घुसा पानी - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Weather Imd Lucknow Prayagraj Varanasi Agra Kanpur Meerut Weather Update Heavy Rainfall Alert Flood Video LIVEबारिश में सपा सांसदों की मस्ती,प्रिया ने VIDEO जारी किया:…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 अगस्त 2026 को 06:18 pm बजे
बारिश में सपा सांसदों की मस्ती,प्रिया ने VIDEO जारी किया:  यूपी में जोरदार बरसात; सीढ़ियों से झरना बहा, अस्पताल में घुसा पानी - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Uttar Pradesh Weather Imd Lucknow Prayagraj Varanasi Agra Kanpur Meerut Weather Update Heavy Rainfall Alert Flood Video

LIVEबारिश में सपा सांसदों की मस्ती,प्रिया ने VIDEO जारी किया:यूपी में जोरदार बरसात; सीढ़ियों से झरना बहा, अस्पताल में घुसा पानी

- कॉपी लिंक

यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को प्रयागराज, कानपुर और नोएडा समेत 20 से ज्यादा शहरों में तेज बारिश हुई। वाराणसी में करीब 4 घंटे की तेज बारिश से गंगा घाट की सीढ़ियों पर झरने जैसा पानी बहने लगा। बच्चों ने सीढ़ियों पर फिसलते हुए मस्ती की। गंगा का जलस्तर पर भी बढ़ रहा है।

कानपुर देहात में सरकारी अस्पताल में पानी भर गया। मरीजों और तीमारदारों को पानी में उतरकर OPD तक जाना पड़ा।

प्रयागराज में बारिश से खुसरोबाग किले से जुड़ी दीवार ढह गई। खुल्दाबाद मंडी के पीछे किले से जुड़ी यह दीवार मुगलकाल में घोड़ों के अस्तबल के लिए थी। एक बड़ा पेड़ डीसीएम पर गिर गया। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया।

लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। बिजनौर और फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 45 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सबलपुर में डेढ़ फीट पानी भरा है। नदी का पानी हाईवे के ऊपर से बह रहा है।

बिजनौर में हाईवे की अप्रोच रोड नदी के तेज बहाव में बह गई। सड़क पर 12 फीट गहरा गड्ढा हो गया। लखीमपुर-खीरी में शारदा के कटान में स्कूल का आधा हिस्सा नदी में समा गया।

मौसम विभाग ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 65 शहरों में भारी बारिश के आसार हैं। गुरुवार को 39 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 72 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 69.3 मिमी बारिश बांदा में हुई। इसके बाद हमीरपुर में 64 मिमी, सुल्तानपुर में 61.7 मिमी और महोबा में 59.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

मानसूनी सिस्टम अब यूपी के ऊपर एक्टिव हो गया है। यह दिल्ली, लखनऊ और पटना से होकर गुजर रहा है। इस वजह से कई चक्रवात सक्रिय हो गए हैं। गंगा के मैदानी इलाकों में मानसूनी हवाएं पहुंच गईं हैं। इसके असर से अगले 4 से 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।

कल कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए

टॉप 10 शहर, जहां सबसे ज्यादा बादल बरसे

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। शाम को कुछ देर के लिए मौसम साफ हुआ, लेकिन रात करीब 8 बजे एक बार फिर तेज बारिश शुरू हो गई। पिछले 1 घंटे से लगातार जोरदार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।

- कॉपी लिंक

वाराणसी में बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। शाम करीब 8:30 बजे एक बार फिर जोरदार बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। सुबह से रात तक शहर में कुल 51.08 मिमी बारिश दर्ज की गई।

- कॉपी लिंक

संसद परिसर में हल्की बारिश के बीच समाजवादी पार्टी के सांसदों का अलग अंदाज देखने को मिला। सपा सांसद बारिश का आनंद लेते नजर आए, जिसका वीडियो सांसद प्रिया सरोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।

वीडियो में सांसदों को बारिश के दौरान मुस्कुराते और बातचीत करते देखा जा सकता है।

- कॉपी लिंक

वाराणसी में बुधवार दोपहर 4 घंटे बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में वाराणसी में 10.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु और पर्यटक गंगा घाट पहुंच रहे हैं।

- कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लॉक के सबलपुर गांव में बाढ़ के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में पानी भर जाने से अस्पताल को अस्थायी रूप से पेड़ के नीचे संचालित किया जा रहा है। तीन दिन पहले स्वास्थ्य केंद्र में करीब डेढ़ फीट पानी भर गया था, जिसके बाद दवाएं और जरूरी सामान बैलगाड़ी से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। फिलहाल यहां रोजाना 70 से 80 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

जनपद के 33 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। रविवार को पीएचसी परिसर में पानी भरने के बाद स्वास्थ्य केंद्र को खाली कराना पड़ा। इसके बाद दवाओं और अन्य जरूरी सामान को बैलगाड़ी के जरिए गांव के बाहर मुख्य सड़क पर स्थित एक चक्की तक पहुंचाया गया, जहां से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।

- कॉपी लिंक

देवरिया में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। जिला मुख्यालय समेत भटनी, सलेमपुर, भाटपाररानी और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम करीब 4 बजे और जिला मुख्यालय पर 5 बजे से बारिश शुरू हुई, जो करीब 1 घंटे तक जारी रही। जिले में लगभग 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।

- कॉपी लिंक

बिजनौर में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

- कॉपी लिंक

वाराणसी में बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। लगातार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई निचले इलाकों में पानी जमा होने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

- कॉपी लिंक

सीतापुर में बुधवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। हालांकि, शहर के कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भी बारिश की संभावना जताई है।

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई रिहायशी इलाकों और सड़कों पर जलभराव हो गया। जगह-जगह पानी भरने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग (IMD) ने प्रयागराज के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अगले कुछ घंटों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

प्रयागराज के सोहबतियाबाग में बारिश के दौरान एक डीसीएम गाड़ी के ऊपर विशाल पेड़ गिर गया, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया।

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में ऐतिहासिक खुसरोबाग किले से जुड़ी दीवार बारिश से ढह गई। खुल्दाबाद मंडी के पीछे किले से जुड़ी यह दीवार मुगलकाल में घोड़ों के अस्तबल के लिए थी।

- कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद के अमृतपुर में गंगा नदी की बाढ़ का असर लगातार बढ़ रहा है। नासा के पुल के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। मंदिर परिसर के आसपास करीब 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है। पहले श्रद्धालु पैदल पानी पार कर मंदिर तक पहुंच जाते थे, लेकिन जलस्तर बढ़ने के बाद आवागमन मुश्किल हो गया। इसके बाद प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नाव की व्यवस्था कराई गई है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

चंदौली में बुधवार को करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहावना हो गया। तेज बारिश के कारण शहर के कुछ निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

- कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद में बुधवार को घने काले बादलों के बीच शुरू हुई जोरदार बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

- कॉपी लिंक

कानपुर देहात के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में जलभराव के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में जांच और इलाज की व्यवस्था अलग-अलग इमारतों में होने के कारण स्थिति और खराब हो गई है।

- कॉपी लिंक

कानपुर में बुधवार सुबह से हो रही जोरदार बारिश के बीच काकादेव स्थित पर्वकुंज अपार्टमेंट का बेसमेंट धंस गया। इस दौरान करीब 6 परिवार अंदर था। इससे लोग दहशत में आ गए और बाहर की ओर निकलकर भागे।

- कॉपी लिंक

कानपुर के बिल्हौर में फिर से मौसम बदल गया। बुधवार दोपहर में एक बजे के बाद जोरदार बारिश होने लगी। इस दौरान गलियां तालाब बन गईं। स्कूली बच्चे जलभराव के बीच अपने घर पहुंचे।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

नोएडा में बादल छाए हैं। हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटा और नमी 80% है। आईएमडी के मुताबिक, दिनभर रुक-रुक कर बारिश की संभावना है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

आगरा में बुधवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। सामान्य से ज्यादा हवा चल रही है। ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 10 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

- कॉपी लिंक

बरेली में सुबह से बादल छाए हैं। दिन में बारिश का अलर्ट है। अधिकतम तापमान 31⁰C रहने का अनुमान है।

- कॉपी लिंक

कानपुर में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी है। बीते 24 घंटे में 50 मिमी. से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश के चलते सड़कों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

वाराणसी में बुधवार सुबह से बादल छाए हैं। हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा है। नमी 89% बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 48 घंटे तक आसमान में बादल और रुक-रुक कर बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। गंगा का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। आज सुबह 6 बजे तक जलस्तर 61.92 मीटर दर्ज किया गया।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

चित्रकूट में बुधवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने राहत की सांस ली है। पर्याप्त बारिश न होने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी। खेतों में नमी की कमी से फसलें सूखने लगी थीं।

सुबह से हो रही तेज बारिश से धान, अरहर, ज्वार, मूंग और तिल जैसी खरीफ फसलों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश जारी रही तो खेती की स्थिति में सुधार होगा और उत्पादन बेहतर होने की संभावना बढ़ जाएगी।

- कॉपी लिंक

जालौन में मंगलवार सुबह शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। पिछले करीब 22 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है।

उरई, कोंच, माधौगढ़ और कालपी समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार हो रही बारिश को किसान फसलों के लिए लाभदायक मान रहे हैं। विशेष रूप से धान की फसल की बढ़वार के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला संतुलित बना रहा तो इस बार धान की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है।

- कॉपी लिंक

लखनऊ में बुधवार को मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। दिन में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। बीते 24 घंटे में शहर में कुल 40.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सामान्य बारिश का औसत 7 मिलीमीटर है।

बारिश के दौरान लखनऊ सिटी स्टेशन के पास एक दीवार गिर गई। मलबे में एक चार पहिया वाहन और करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहन दब गए। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

- कॉपी लिंक

- आगरा की लाइफलाइन कही जाने वाली एमजी रोड पर बुधवार शाम करीब 6 बजे बड़ा हादसा टल गया। हरिपर्वत चौराहे पर सूरसदन से हरिपर्वत की ओर आने वाले मार्ग पर अचानक सड़क धंस गई और गहरा गड्ढा बन गया। घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात डायवर्ट कर दिया।

- एमजी रोड पर हरिपर्वत चौराहे के पास सूरसदन से हरिपर्वत की ओर आने वाले मार्ग पर बुधवार शाम करीब 6 बजे अचानक सड़क धंस गई। सड़क धंसने से मौके पर गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें पानी भर गया। हालांकि, सड़क धंसने के वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं

- कॉपी लिंक

- मिर्जापुर में गंगा नदी पर बन रहे नए पुल के लिए प्रस्तावित सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढे में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। शाम तक दोनों बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद रात करीब 11:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने दोनों बच्चों के शव पानी से भरे गड्ढे में पड़े देखे। सूचना पर थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामला चील्ह थाना क्षेत्र का है।

- दरअसल, हरसिंहपुर गांव निवासी कड़ेदिन यादव और सुरेश उर्फ कालिया ने मझरा गांव में अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पंपिंग सेट लगा रखा है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे कड़ेदिन यादव का छह वर्षीय बेटे सत्यम और सुरेश उर्फ कालिया का छह वर्षीय बेटे किशन पंपिंग सेट पर गए थे। पंपिंग सेट से करीब 200 मीटर दूर सिक्स लेन निर्माण के लिए ठेकेदार की ओर से खोदा गया गहरा गड्ढा था, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था।

- खेलते-खेलते दोनों बच्चे उसी गड्ढे में चले गए और डूब गए। शाम तक दोनों बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद रात करीब 11:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने दोनों बच्चों के शव पानी से भरे गड्ढे में पड़े देखे।

- कॉपी लिंक

मिर्जापुर के अहरौरा थाना के मानिकपुर गांव में मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक खेत में मेड बांध रहा था, तभी अचानक बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान रोहित चौहान (पुत्र मुरारी चौहान) के रूप में हुई है। वह NET परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

- कॉपी लिंक

शामली के थाना भवन क्षेत्र के गांव हिंड में स्थित रेलवे अंडरपास में मंगलवार को भारी जलभराव के कारण एक स्कूल बस फंस गई। स्कूली बच्चों को छोड़कर लौट रही यह बस पानी में बंद हो गई, जिसे बाद में ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर से बाहर निकाला गया।

- कॉपी लिंक

बाराबंकी के रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत पूरेडलई विकासखंड के गुनौली गांव में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सैकड़ों परिवारों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। नदी का पानी गांव के कई घरों में घुस गया है। इससे ग्रामीणों के सामने भोजन और स्वच्छ पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। कई परिवार छप्परों और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं।

- कॉपी लिंक

- लखीमपुर-खीरी में कोतवाली फूलबेहड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर-12 में शारदा नदी का कटान जारी है। मंगलवार को कटान की चपेट में आकर सिविलियन विद्यालय का एक और कक्ष नदी में समा गया।

- ग्रामीणों के मुताबिक, मुख्य डामर मार्ग का लगभग 300 मीटर हिस्सा पहले ही नदी में समा चुका है। इस कारण ग्रामीणों को आवागमन के लिए गड्ढों से भरे वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ रहा है।

- कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद में गंगा नदी उफान पर है। राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र में बाढ़ का पानी बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे तक पहुंच गया है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार शाम चित्रकूट डिप पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया। अब वाहन डबरी मार्ग से होकर गुजरेंगे। जिले के 33 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें सदर तहसील के 9, कायमगंज के 12 और अमृतपुर तहसील के 12 गांव शामिल हैं। बाढ़ से 23,367 लोग और 4,855 परिवार प्रभावित हैं। पूरी खबर पढ़िए

- कॉपी लिंक

- बिजनौर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जलीलपुर क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसके चलते चांदपुर को हस्तिनापुर से जोड़ने वाले मार्ग की एप्रोच रोड टूट गई है। जिलाधिकारी ने राहत, बचाव और सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए हैं

- चांदपुर-हस्तिनापुर रोड का एक बड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया है। जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है। पांडवनगर चौकी के पास गंगा के पानी ने कटाव किया। सड़क पर करीब 12 फीट चौड़ा नाला बन गया। पूरी खबर पढ़िए

- कॉपी लिंक

शामली में मंगलवार शाम एक घंटे तेज बारिश हुई। सड़कें तालाब बन गईं। कैराना कोतवाली क्षेत्र की इमामगेट पुलिस चौकी के पास सड़क पर इतना तेज बहाव था कि एक कार बहने लगी। कार में ड्राइवर के साथ परिवार की महिलाएं भी थीं।

मौके पर मौजूद इमामगेट चौकी पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार के आगे सीढ़ी लगाकर उसे रोका। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित पानी से बाहर निकालकर चौकी परिसर में पहुंचाया।

- कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में मंगलवार दोपहर तेज बारिश हुई। शहर के कई प्रमुख रास्तों, बाजारों, अस्पतालों और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया।

बारिश के चलते कई क्षेत्रों में घुटनों तक पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल परिसरों से लेकर मुख्य सड़कों तक जलभराव की स्थिति बनी रही। कई बाजारों में दुकानों के सामने पानी भरने से व्यापार भी प्रभावित हुआ।

- कॉपी लिंक

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर अब यूपी में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश के 18 जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है।

जिन जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं, उनमें अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, महराजगंज, मऊ, संत कबीर नगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और सीतापुर शामिल हैं। प्रशासन ने संबंधित जिलों में निगरानी बढ़ाने के साथ लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

- कॉपी लिंक

मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं, जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है।

- कॉपी लिंक

- यूपी एक्सप्लेनरक्या बृजभूषण के सामने झुकेगी भाजपा: 25 सीटें, क्षत्रिय वोट पर दबदबा; यौन शोषण केस में बरी होने के बाद अगला दांव क्या होगा

- बात खरी हैराम भक्त महाना ने सपा विधायकों को दिखाया गुस्सा: Gen-Z सांसद के साथ झारखंड जाएंगी डिंपल? IAS के घर नहीं छोड़ रहे चोर

- अमीर बनने के लिए अफसर की बेटी ठग बनी: लोन दिलाकर हड़पी रकम, डायरी में लिखती थी- मैं अरबपति बनूंगी

- भास्कर एक्सक्लूसिवचंद्रशेखर ने 1% आबादी वाले चेहरों को टिकट दिए: 17 सीटों पर चौंकाने वाला दांव; क्या फेल होगा सपा का गणित

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें