गोरखपुर में दरोगा को जूते से पीटने का मामला निकला फर्जी, लाइक-व्यूज के लिए बनाया गया था वीडियो
यूपी के गोरखपुर में दरोगा को वकील द्वारा जूते से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने संज्ञान लेकर इसकी जांच की, तो मामला फर्जी निकला। दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखप…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी के गोरखपुर में दरोगा को वकील द्वारा जूते से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने संज्ञान लेकर इसकी जांच की, तो मामला फर्जी निकला। दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में सड़क पर एक वकील द्वारा एक उपनिरीक्षक (दरोगा) को कथित तौर पर जूते से पीटने का वायरल वीडियो पुलिस जांच में फर्जी निकला। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच में सामने आया कि यह मामला मनगढ़ंत था और सोशल मीडिया पर लाइक एवं व्यूज हासिल करने के उद्देश्य से कथित तौर पर बनाया गया था।
पुलिस के मुताबिक, दो मिनट 55 सेकंड के इस वीडियो में वकील की वेशभूषा में एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोकता है और अपने पिता की कथित हिरासत को लेकर उससे विवाद करता दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखाया गया है कि विवाद के बाद मारपीट शुरू हो जाती है और वकील की पोशाक पहने व्यक्ति वर्दीधारी व्यक्ति को जूते से मारता है। इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए भी दिखाई देते हैं।
पुलिस अधीक्षक (शहर) निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस ने वीडियो का सत्यापन किया और पाया कि न तो वर्दी पहने व्यक्ति पुलिसकर्मी था और न ही वकील की पोशाक पहने व्यक्ति वास्तविक अधिवक्ता था। उन्होंने कहा, ‘वीडियो बनावटी पाया गया।’ उन्होंने बताया कि यह वीडियो पुलिस और अधिवक्ता समुदाय की छवि खराब करने के उद्देश्य से प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

जीबीयू लॉ स्टूडेंट अक्षत की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में 28 सितंबर को सुनवाई, यूपी सरकार पर भ्रामक जानकारी देने का आरोप

'जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग को दोष' सपा-कांग्रेस पर CM योगी का हमला

'राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह लोग...', CEC विवाद के बीच विपक्ष पर बरसे CM योगी


