होम›कृषि›यूपी में बारिश से तबाही: 11 जिलों में फिर अलर्ट, अब तक 89 की मौत, 36 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
कृषि

यूपी में बारिश से तबाही: 11 जिलों में फिर अलर्ट, अब तक 89 की मौत, 36 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

यूपी में बारिश से तबाही: 11 जिलों में फिर अलर्ट, अब तक 89 की मौत, 36 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी बीते तीन दिनों से हो रही बारिश ने प्रदेश के कई जिलों में जमकर तबाही मचाई है। आंधी-पानी के चलते अब तक 89 लोगों की मौत ह…

Hindustan के अनुसार27 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
यूपी में बारिश से तबाही: 11 जिलों में फिर अलर्ट, अब तक 89 की मौत, 36 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

सौजन्य से:- Hindustan

यूपी में बारिश से तबाही: 11 जिलों में फिर अलर्ट, अब तक 89 की मौत, 36 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

बीते तीन दिनों से हो रही बारिश ने प्रदेश के कई जिलों में जमकर तबाही मचाई है। आंधी-पानी के चलते अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने सोमवार को फिर 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

UP Havy Rain: यूपी में तीन दिन पहले शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक ज्यादातर हिस्सों में जारी रही। कुछ जिलों में बारिश ने लोगों पर कहर बनकर टूटी है। बारिश के चल रही तेज हवाओं ने जमकर तबाही मचाई। इस दौरान वर्षा जनित हादसों में रविवार को 29 और लोगों की जान चली गई। शनिवार को 60 लोगों की प्रदेश भर में भारी बारिश के कारण हुए हादसों में मौत हो गई थी। अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी हे। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठा गहन अवदाब यूपी तक पहुंचते हुए स्पष्ट हवा के निम्न दबाव क्षेत्र में बदल चुका है। रविवार को यह यूपी के मध्य हिस्से में उत्तर की ओर था। ऐसे में 11 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 36 जिलों के लिए बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की आशंका और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा के झोंके का अलर्ट है।

भारी वर्षा के कारण हुए हादसों में अवध क्षेत्र में 11 लोगों की मौत हो गई, इनमें सर्वाधिक पांच मौतें सीतापुर में हुईं। बलरामपुर में मकान भरभराकर गिरने से टीनशेड के नीचे सो रही महिला की मौत हो गई, जबकि बारिश के दौरान सांप के काटने से एक युवक की जान चली गई। बाराबंकी में भी दीवार और पेड़ गिरने की घटनाओं में दो की जान चली गई। गोंडा में आंधी-बारिश के दौरान पेड़ गिरने से नवजात शिशु की जान गई। बहराइच में मड़हे पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा कानपुर-बुंदेलखंड में पांच, गोरखपुर और मुरादाबाद में 4-4, बरेली में तीन और प्रयागराज जिले में दो लोगों की जान चली गई।

बिजनौर में बढ़ा गंगा का जलस्तर

बिजनौर में गंगा का जलस्तर बढ़कर 1.47 लाख क्यूसेक से अधिक हो गया। प्रशासन ने बिजनौर में कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए सोमवार को अवकाश घोषित किया है। गोरखपुर-बस्ती मंडल में रविवार को मौसम साफ रहा। महराजगंज में पेड़ गिरने से जंगल गए एक दंपति की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई। रविवार को उनके शव मिले। वहीं कच्चा घर गिरने से एक महिला की जान चली गई, जबकि सड़क पर पेड़ गिरने से उसमें टकराकर एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। वहीं संतकबीरनगर में छप्पर समेत दीवार ढह जाने से मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। निचले इलाकों में जलभराव से दूसरे दिन भी दुश्वारियां रहीं।

30 से 55 घंटों की आपूर्ति हुई ठप

बिजली संकट भी बना हुआ है, खासकर ग्रामीण इलाकों में 30 से 55 घंटों से आपूर्ति ठप होने से हाहाकार मचा है। बरेली में मीरगंज में खपैरल गिरने से महिला की दबकर मौत हो गई। उसका भतीजा घायल है। बदायूं में 48 घंटे में 138 एमएम बारिश हुई। कुंवरगांव के बनगढ़ में किसान के घर की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत वृद्धा घायल हो गई। उधर, शाहजहांपुर रोजा के बरनई गांव में दीवार गिरने से अधेड़ की जान चली गई। मुरादाबाद मंडल के चारों जिलों में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

कहीं मकान तो कहीं पेड़ गिरे

रामपुर में बारिश के दौरान दो अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि संभल के चंदौसी में मकान गिरने से 75 वर्षीय वृद्धा की जान चली गई। मुरादाबाद में मूंढापांडे क्षेत्र में दो मकान गिर गए, हालांकि दोनों घटनाओं में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। चारों जिलों में जगह-जगह जलभराव, पेड़ और मकान गिरने तथा बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। प्रतापगढ़ के मानिकपुर और उदयपुर में कच्चे मकान गिरने से मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। कोहंडौर में दो बच्चे घर गिरने से घायल हो गए। कई अन्य जगह घर के सामान दबकर नष्ट हो गए। कौशाम्बी में एक मकान भरभरा कर गिर गया। खेतों में पानी जमा होने से फसलें डूब गईं।

यहां भारी बारिश के आसार

बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र।

इन जिलों में वज्रपात की संभावना

बादल गरजने के साथ बिजली गिरने और 50 किमी तक झोंकेदार हवा का अलर्ट देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं आस पास के क्षेत्र के लिए जारी हुआ है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें