होमक्राइमठेकेदार को नाबालिग ने तलवार से काटा डाला, VIDEO: गोरखपुर में सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर वार किए, हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा - Gorakhpur News
क्राइम

ठेकेदार को नाबालिग ने तलवार से काटा डाला, VIDEO: गोरखपुर में सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर वार किए, हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Contractor Murder Case | CCTV Footage Viral Video Controversy ठेकेदार को नाबालिग ने तलवार से काटा डाला, VIDEO:गोरखपुर में सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर वार किए, हाथ जो…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 अगस्त 2026 को 07:18 am बजे
ठेकेदार को नाबालिग ने तलवार से काटा डाला, VIDEO:  गोरखपुर में सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर वार किए, हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा - Gorakhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- Gorakhpur Contractor Murder Case | CCTV Footage Viral Video Controversy

ठेकेदार को नाबालिग ने तलवार से काटा डाला, VIDEO:गोरखपुर में सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर वार किए, हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा

- कॉपी लिंक

गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की हत्या का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि नाबालिग आरोपी सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर ठेकेदार पर तलवार से हमला करता है। हाथ-सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ वार करता है। ठेकेदार हाथ जोड़कर छोड़ देने की मिन्नतें करता रहता है, लेकिन आरोपी को तरस नहीं आया। जब लगा कि ठेकेदार मर चुका है तो आरोपी वहां से भाग गया।

आरोपी ने हत्या 8 अगस्त को थी, लेकिन इसका वीडियो गुरुवार देर शाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि एक साल पहले आरोपी के चचेरे भाई की हत्या हुई थी। मामले में ठेकेदार के परिवार के कुछ लोगों का नाम सामने आया था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।

मामले में 8 लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है। थाना प्रभारी को SSP एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने लाइन हाजिर कर दिया है। SSP का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। घटना सिकरीगंज थाना क्षेत्र की है।

देखिए 3 तस्वीरें…

अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए-

- अहिरौली गांव के रहने वाले शिवकुमार त्रिपाठी (52) बिजली विभाग में ठेकेदार थे। परिवार गांव में रहता है। खुद पत्नी के साथ गोरखपुर शहर में रहते हैं। बेटा आदित्य त्रिपाठी गोरखपुर सिविल कोर्ट में वकील है। पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त को शिवकुमार गांव में एक ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। वह जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे।

- तभी गांव के ही राहुल चौधरी (30) ने पीछे से बांके से शिवकुमार के सिर पर हमला कर दिया। वो गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी मौके से चले गए। ब्रह्मभोज कराने वाले परिवार के लोग शिवकुमार को ऑटो से अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में राहुल समेत 8 आरोपियों ने ऑटो को रोक लिया।

- आरोपियों के पास लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। गांव वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने शिवकुमार को ऑटो से बाहर खींच लिया और 200 मीटर दूर ले गए। वहां रोहित का नाबालिग भाई तलवार लेकर आया। शिवकुमार की हत्या कर दी। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान वहां मौजूद किसी युवक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

पार्षद ने पोस्ट किया वीडियो

11 अगस्त को बेतियाहाता के पार्षद और वकील विश्वजीत त्रिपाठी ने ठेकेदार की हत्या का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया। उनका आरोप है कि वीडियो डिलीट करने के लिए पुलिस उन पर दबाव बना रही थी। कचहरी में भी पुलिस पहुंची और उन्हें थाने ले जाने की कोशिश की गई। इस पर वकील ने विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस वहां से वापस चली गई।

2024 में हुई हत्या से जुड़ी थी पुरानी रंजिश

ग्रामीणों के मुताबिक, शिवकुमार की हत्या की वजह करीब 2 साल पुरानी रंजिश थी। 2024 में राहुल चौधरी के चचेरे भाई आदेश चौधरी की हत्या हुई थी। तब से राहुल और उसका परिवार शिवकुमार से नफरत करता था।

हत्या का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया-

पुलिस ने मामले में सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लापरवाही के आरोप में सिकरीगंज थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

--------------------------

ये खबर भी पढ़िए…

गाय को टक्कर मारने पर सरकारी डॉक्टर को पीटा:बदायूं में भीड़ ने स्कॉर्पियो से खींचकर थप्पड़-घूसे मारे, कपड़े फाड़े; गाड़ी तोड़ी

बदायूं में मंगलवार दोपहर 2 बजे सरकारी डॉक्टर की स्कॉर्पियो की टक्कर से एक गाय घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ आक्रोशित हो गई। लोगों ने स्कॉर्पियो चला रहे डॉक्टर को गाड़ी से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। उसको जमकर थप्पड़ और घूसे मारे। डॉक्टर के कपड़े फाड़ दिए। वह हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। इस दौरान भीड़ ने डॉक्टर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पूरी खबर पढ़ें…

- बात खरी हैअफसरों ने BJP विधायक को पकड़ाए कोरे कागज: अखिलेश रील में बिजी- डिंपल दे रहीं मैसेज, SDM साहब दे रहे धमकी

- मुस्लिम महिला कांवड़िया को गाली देने वाला थाने में लंगड़ाया: संभल में हाथ जोड़े, कान पकड़े, माफी मांगी- अब हर किसी का सम्मान करूंगा

- CO से मंत्री बोलीं- दाढ़ी पकड़कर हमलावरों को घसीटकर लाओ: डर महसूस होना चाहिए; कौशांबी में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं

- 58 साल के किसान को जिंदा खा गए कुत्ते: मेरठ में खेत गया था; दौड़ा-दौड़ाकर नोचा; शरीर पर खाल नहीं छोड़ी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें