कानपुर हत्याकांड: घर में खून से लथपथ पड़ी थी ससुर की लाश, उधर किटी पार्टी में डांस कर रही थी बहू; VIDEO - daughterinlaw shalu was dancing at a party when her fatherinlaw vineet minocha was murdered in kanpur
कानपुर हत्याकांड: घर में खून से लथपथ पड़ी थी ससुर की लाश, उधर किटी पार्टी में डांस कर रही थी बहू; VIDEO कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में आरोपित बेटा-बहू हत्या की रात किटी पार्टी में शामिल हुए थे, जिसकी…

सौजन्य से:- jagran.com
कानपुर हत्याकांड: घर में खून से लथपथ पड़ी थी ससुर की लाश, उधर किटी पार्टी में डांस कर रही थी बहू; VIDEO
कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में आरोपित बेटा-बहू हत्या की रात किटी पार्टी में शामिल हुए थे, जिसकी आयोजक बहू शालू थी।
HighLights
- हत्या की रात बेटा-बहू किटी पार्टी में शामिल थे।
- बहू शालू ही उस किटी पार्टी की आयोजक थी।
- पुलिस वीडियो की जांच कर रही, सीसीटीवी फुटेज गायब।
जागरण संवाददाता, कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की रात आरोपित बेटा-बहू तिलक नगर के कास्मोजिन लाउंज (रेस्टोरेंट) में किटी पार्टी में शामिल होने गए थे।
बहू शालू ही इस किटी पार्टी की आयोजक थी। इस बात का खुलासा जेल में बंद शालू के बड़े भाई धीरज अरोड़ा ने किया है।
हालांकि, धीरज का कहना है कि ये एक इत्तेफाक है कि जिस रात बहन शालू के ससुर विनीत मिनोचा की हत्या हुई, उसी रात शालू और उनके पति सुब्रत कास्मोजिन लाउंस में किटी पार्टी में गए थे।
दोनों हत्या कराने के बाद पार्टी में नाच रहे थे, ये सही नहीं है। धीरज के मुताबिक, सुब्रत के वॉट्सएप में 10-15 दवा व्यापारियों का एक ग्रुप है, जो हर महीने किटी पार्टी में शामिल होते हैं। हर बार कोई न कोई पार्टी का आयोजक बनता है। इत्तेफाक से उस रात शालू आयोजक थी।
यह भी पढ़ें- कानपुर हत्याकांड: शालू का भाई बोला- बहन ने नहीं रची ससुर की हत्या की साजिश, कोई और है सिक्के का पहलू
रेस्टोरेंट चालक के बयान से विरोधाभास
पुलिस को हत्या की रात आरोपित शालू और उसके पति सुब्रत का कास्मोजिन लाउंस में पार्टी में नाचते हुए वीडियो मिला था।
लाउंज संचालक लवी मिश्रा ने पुलिस को बताया था कि शनिवार रात की किटी पार्टी को रतनलाल नगर के नवीन मेडिकल स्टोर संचालक नवीन ने एक सितंबर को बुक कराया था, जिसमें करीब 33 लोग शामिल थे।
इसमें तीन-चार लोगों का जन्मदिन भी था। वे लोग 10:30 बजे रेस्टोरेंट में पहुंचे थे और रात तीन बजे लौटे थे।
मामले की गहनता से जांच कर रही पुलिस
मामले में डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि कास्मोजिन लाउंज में दिवंगत के बेटे और बहू के नाचते हुए प्रचलित वीडियो कब और कहां व किसने बनाया है, इसकी पुष्टि नहीं है। जांच के दौरान उस स्थान पर लगे सीसी कैमरे देखे गए थे, जिसकी रिकॉर्डिंग फुटेज उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।
लाइव फुटेज मिली है। वीडियो के स्रोत व समय की जांच की जा रही है। प्रकरण में अन्य संभावित संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड: बीच चौराहे 3 हत्यारोपितों ने ईंट से कुचलकर मार डाला, फिर वीडियो में बता रहे ये बात
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


