प्रयागराज में भरभराकर गिरा स्वामी नारायण मंदिर का एक हिस्सा, कई महीने से चल रहा था निर्माण कार्य-VIDEO
प्रयागराज में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में स्थित स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा अचानक…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
प्रयागराज में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में स्थित स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा अचानक भरभराकर निर्माण कार्य के लिए खोदे गए बड़े गड्ढे में गिर गया. इस घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त उस हिस्से में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
जानकारी के मुताबिक स्वामीनारायण मंदिर के पीछे पिछले तीन-चार महीने से निर्माण कार्य चल रहा था. इसके लिए मंदिर के पीछे काफी बड़ा गड्ढा खोदा गया था.लगातार हो रही बारिश के कारण इस गड्ढे में पानी भी भर जाता था. इन दिनों बारिश की वजह से निर्माण कार्य बंद था.
आशंका जताई जा रही है कि गड्ढे में पानी भरने और मिट्टी के खिसकने की वजह से मंदिर के पीछे की जमीन कमजोर हो गई. इसका असर मंदिर की नींव पर पड़ा और देर रात मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. देखते ही देखते मंदिर का हिस्सा निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में समा गया.
हादसे के बाद मच गई अफरा-तफरी
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जॉर्ज टाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
Advertisement
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे और बारिश के पानी को मंदिर के हिस्से के गिरने की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. प्रशासन की ओर से भी निर्माण स्थल और मंदिर की संरचना की सुरक्षा को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


