होम›शिक्षा-करियर›वाराणसी से नेपालगंज रोड तक रेल सेवा शुरू, गोरखपुर के रास्ते नेपाल सीमा तक सीधी कनेक्टिविटी - varanasinepalganj road train service via gorakhpur begins
शिक्षा-करियर

वाराणसी से नेपालगंज रोड तक रेल सेवा शुरू, गोरखपुर के रास्ते नेपाल सीमा तक सीधी कनेक्टिविटी - varanasinepalganj road train service via gorakhpur begins

वाराणसी से नेपालगंज रोड तक रेल सेवा शुरू, गोरखपुर के रास्ते नेपाल सीमा तक सीधी कनेक्टिविटी गोरखपुर के रास्ते वाराणसी से नेपालगंज रोड तक ट्रेन सेवा शुरू हो गई है, जिससे नेपाल सीमा तक लोगों का ...और पढ़ें HighLights - वारा…

Jagran के अनुसार1 सितंबर 2026 को 06:31 am बजे
वाराणसी से नेपालगंज रोड तक रेल सेवा शुरू, गोरखपुर के रास्ते नेपाल सीमा तक सीधी कनेक्टिविटी
 - varanasinepalganj road train service via gorakhpur begins

सौजन्य से:- Jagran

वाराणसी से नेपालगंज रोड तक रेल सेवा शुरू, गोरखपुर के रास्ते नेपाल सीमा तक सीधी कनेक्टिविटी

गोरखपुर के रास्ते वाराणसी से नेपालगंज रोड तक ट्रेन सेवा शुरू हो गई है, जिससे नेपाल सीमा तक लोगों का ...और पढ़ें

HighLights

- वाराणसी-नेपालगंज रोड ट्रेन सेवा गोरखपुर के रास्ते शुरू।

- नेपाल सीमा तक लोगों का आवागमन अब सुगम।

- 730 करोड़ की लागत से 56.15 किमी रेलखंड का विस्तार।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नेपाल सीमा से सटे नेपालगंज रोड स्टेशन तक रेलमार्ग का विस्तार हो गया है। सोमवार से गोरखपुर के रास्ते वाराणसी से नेपालगंज रोड तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। अब नेपाल तक लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। नेपालगंज रोड और आस-पास क्षेत्र के यात्रियों को गोंडा, गोरखपुर, वाराणसी और अन्य प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

बेहतर कनेक्टिविटी से पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी फ़ायदा होगा, खासकर उन्हें जो रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, व्यापार और अन्य कार्यों के लिए आवाजाही करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विशेष ट्रेन का शुभारंभ कर नेपालगंज रोड तक चलने वाली ट्रेनों के मार्ग विस्तार को मंजूरी दी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार लगभग 730 करोड़ की लागत से 56.15 किलोमीटर लंबे बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड रेलखंड को ब्राड गेज (बड़ी लाइन) में बदला गया है। इसका इलेक्ट्रिफिकेशन भी हो गया है। नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच मीटर-गेज रेल सेक्शन 1886 में बनाया गया था। नई रेल कनेक्टिविटी बहराइच, रुपईडीहा और नेपालगंज के बीच संबंधों को मज़बूत करेगी और सीमा के दोनों ओर के लोगों को ज़्यादा सुविधा प्रदान करेगी।

- 15132 नंबर की ट्रेन वाराणसी सिटी से प्रतिदिन रात 10:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मऊ, भटनी और देवरिया होते हुए दूसरे दिन सुबह चार बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से सुबह 04:10 बजे रवाना होकर आनंदनगर, बढ़नी और बहराइच होते हुए सुबह 11:45 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी।

- 15131 नंबर की ट्रेन नेपालगंज रोड से प्रतिदिन शाम 04:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बहराइच, बढ़नी, आनंदनगर होते हुए रात 12:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से रात 12:20 बजे रवाना होकर देवरिया, भटनी और मऊ होते हुए दूसरे दिन सुबह 05:30 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर कैंट-उनौला डबल लाइन की प्री एनआइ शुरू, ट्रेनों का संचालन प्रभावित; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें