वाराणसी यातायात: सात किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में, जाम में फंसी एंबुलेंस, पुलिस से शिकायत; ट्वीट भी किया
वाराणसी यातायात: सात किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में, जाम में फंसी एंबुलेंस, पुलिस से शिकायत; ट्वीट भी किया बीएचयू से सुंदरपुर होते हुए मंडुवाडीह तक करीब सात किलोमीटर का सफर तय करने में ढाई घंटे लग गए। जाम में एंबुलेंस भी फ…

सौजन्य से:- Amar Ujala
वाराणसी यातायात: सात किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में, जाम में फंसी एंबुलेंस, पुलिस से शिकायत; ट्वीट भी किया
बीएचयू से सुंदरपुर होते हुए मंडुवाडीह तक करीब सात किलोमीटर का सफर तय करने में ढाई घंटे लग गए। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। लहरतारा आरओबी पर खराब कार ने यातायात और बिगाड़ दिया। महमूरगंज भी जाम की चपेट में रहा। परेशान लोगों ने पुलिस से शिकायत की और सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाम छह बजे के बाद बीएचयू से मंडुवाडीह तक का सफर राहगीरों के लिए परेशानी भरा रहा। सात किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को ढाई घंटे तक का समय लगा। वाहनों की लंबी कतार के बीच एंबुलेंस भी फंसी रहीं। लोगों का सब्र जवाब देने लगा तो उन्होंने पुलिस से शिकायत करनी शुरू कर दी। किसी ने दो से तीन बार डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई तो किसी ने ट्वीट कर नाराजगी व्यक्त की।
जाम में फंसे आईएमएस बीएचयू के प्रो. मनोज पांडेय ने बताया कि सुंदरपुर पहुंचने के बाद उन्होंने जाम की सूचना अधिकारियों को ट्वीट कर दी, लेकिन काफी देर तक राहत नहीं मिली। परेशान राहगीरों ने दो से तीन बार पुलिस से शिकायत की और ट्वीट किए, इसके बावजूद जाम जस का तस रहा। आखिरकार कई लोगों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। जिस मार्ग पर जाम लगा, वहां से हर घंटे करीब 10 से 15 एंबुलेंस बीएचयू समेत अन्य अस्पतालों की ओर मरीजों को लेकर गुजरती हैं। जाम के दौरान कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई।
जाम की मुख्य वजह रक्षाबंधन के चलते सड़क किनारे मिठाई की दुकानों पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना रहा। सुंदरपुर से भिखारीपुर तिराहे के बीच कई नामी मिष्ठान प्रतिष्ठानों के पास सड़क किनारे कार और बाइक खड़ी कर दी गईं, जिस वजह से जाम की समस्या बनी रही। महमूरगंज का इलाका भी कुछ इसी तरह जाम की चपेट में रहा।
लहरतार आरओबी पर कार हुई खराब
लहरतारा आरओबी पर खराब कार ने हालात और बिगाड़ दिए। इस वजह से संभो माता मंदिर से ककरमत्ता मोड़ तक का रास्ता पूरी तरह चोक रहा। यहां करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। राहगीरों का कहना था कि पुलिस को कई बार सूचना देने और सोशल मीडिया पर शिकायत करने के बावजूद समय रहते यातायात सुचारु नहीं कराया गया। इसके कारण सात किलोमीटर का सफर लोगों के लिए घंटों की मुसीबत बन गया।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग और जाम की समस्या को लेकर कई बार पुलिस और यातायात विभाग से शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। शाम के समय इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने के बावजूद पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से समस्या और गंभीर हो जाती है।
जाम के कारणों का पता कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया गया है कि सड़क किनारे अगर वाहन खड़े मिले तो तुरंत चालान और सीज की कार्रवाई करें। शिकायत मिलने पर तुरंत पुलिस को मौके पर भेजा गया। - अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी ट्रैफिक
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


