वाराणसी: बहुचर्चित श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ा
वाराणसी के चर्चित श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी विवेक चौबे को घटना के ढाई हफ्तों के बाद मुठभेड़ के दौरान प…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
वाराणसी के चर्चित श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी विवेक चौबे को घटना के ढाई हफ्तों के बाद मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक चौबे के दोस्त पुनीत मिश्रा को भी मुठभेड़ के दौरान घायल कर 24 अगस्त को गिरफ्तार किया था. मुख्य आरोपी विवेक के पास से पुलिस को एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है.
आपको बता दें कि वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के मरुई-जमुनी गांव निवासी सुनील उपाध्याय की इकलौती बेटी श्रेया उपाध्याय जगतपुर पीजी कॉलेज में एमएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. 18 अगस्त को वह कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब छात्रा का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया, तो उसकी अंतिम लोकेशन बच्छांव स्थित मालवीय इंटर कॉलेज के पास मिली. इस दौरान श्रेया की मां और उसके चचेरे भाई को पता चला कि चोलापुर निवासी विवेक चौबे, जिससे श्रेया का परिचय था. वह भी गायब है.
बंद कमरे के बाथरूम में मिला था श्रेया का शव
विवेक के ननिहाल (मिर्जापुर के सीखड़ गांव) में रखे उसके मामा के घर में एक बैग से बच्छांव वाले कमरे की चाबी मिली. चाबी लेकर जब श्रेया की मां कमरे पर पहुंचीं और दरवाजा खोला, तो अंदर बाथरूम में श्रेया का खराब हो चुका शव पड़ा था. परिजनों का आरोप है कि प्रेमी ने ही छात्रा की हत्या कर शव को बाथरूम में छिपाया और फरार हो गया. हत्या को इसलिए अंजाम दिया गया, क्योंकि श्रेया का रिश्ता किसी और तय कर दिया गया था.
Advertisement
इस दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस पहले सिर्फ प्रेम-प्रपंच को कारण मानकर चल रही थी, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने फरार चल रहे हैं विवेक चौबे के दोस्त पुनीत मिश्रा को भी एनकाउंटर में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया. जिसने 22 लाख रुपयों के लालच में विवेक के साथ मिलकर श्रेया को मौत के घाट उतारा था और फिर फरार हो गया था. इसी कड़ी में 27 अगस्त को राजातालाब पुलिस ने विवेक के पिता अभियुक्त रामसहाय चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
वहीं आज यानी कि सोमवार को सुबह थाना राजातालाब की गठित पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त जगतदेवपुर की ओर से कहीं जा रहा है. सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जगतदेवपुर के पास चेकिंग प्रारम्भ की गई. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर पैदल भागने लगा. पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया.
आरोपी के पास बरामद हुआ तमंचा और कारतूस
ऐसे में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी. जिससे वह घायल होकर गिर गया. घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जक्खिनी भेजा गया. घायल अभियुक्त की पहचान विवेक चौबे पुत्र राम सहाय चौबे, निवासी नियार डीह, थाना चोलापुर, वाराणसी के रूप में हुई. अभियुक्त के कब्जे से 1 देशी तमंचा .315 बोर, 1 खोखा कारतूस .315 बोर और 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर भी बरामद किया गया है.
Advertisement
मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए ADCP गोमती नृपेन्द्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त विवेक चौबे उर्फ निखिल द्वारा बताया गया कि श्रेया की शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर उसने अपने साथी पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था. अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान दी गई जानकारी के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


