होमराजनीतिवाराणसी में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक पर फूटा जनता का गुस्सा
राजनीति

वाराणसी में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक पर फूटा जनता का गुस्सा

वाराणसी में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक पर फूटा जनता का गुस्सा वाराणसी में सीवर के पानी के जमाव के विरोध में लोगों का गुस्सा फूटा है, कश्मीरी गंज गुरुधाम क्षेत्र में लोगों ने स्थानीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव के खिलाफ…

abplive.com के अनुसार5 सितंबर 2026 को 07:31 pm बजे
वाराणसी में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक पर फूटा जनता का गुस्सा

सौजन्य से:- abplive.com

वाराणसी में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक पर फूटा जनता का गुस्सा

वाराणसी में सीवर के पानी के जमाव के विरोध में लोगों का गुस्सा फूटा है, कश्मीरी गंज गुरुधाम क्षेत्र में लोगों ने स्थानीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव के खिलाफ नारेबाजी की.

वाराणसी के अलग-अलग क्षेत्रों में इन दिनों बारिश और सीवर का पानी जमा होने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, साथ ही इसे लेकर अब लोगों में गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. जलभराव से परेशान लोगों का जनप्रतिनिधियों पर गुस्सा फूटा है, वाराणसी के कश्मीरी गंज गुरुधाम क्षेत्र में लोगों ने स्थानीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव के खिलाफ नारेबाजी की.

दरअसल, वाराणसी के कश्मीरी गंज गुरुधाम क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बारिश और सीवर का पानी जमा होने की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे विधायक को लोगों के गुस्सा का सामना करना पड़ा. विधायक के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बारिश और सीवर का पानी जमा होने की वजह से लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे है.

'सच्चा सनातनी कभी...', सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर तो बोले अखिलेश यादव

शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे थे विधायक

मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के गुरुधाम कश्मीरी गंज क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें बारिश और सीवर का पानी जमा होने की वजह से लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे है. इस दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव के खिलाफ लोगों की नाराजगी भी देखी गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है लेकिन इसके बाद भी इसकी सुध नहीं ली जा रही है.

विभागीय अधिकारी को तुरंत सही कराने का निर्देश

मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और यह भी आश्वस्त किया की समस्या को जल्द ठीक कराया जाएगा. इस दौरान उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारी को बेहद सख्त लहजे में निर्देश दिया कि इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए . हालांकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

लखनऊ में अधिकारियों के सामने छलका शहीद की मां का दर्द, शौर्य लौटाने की कही बात

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें