होम›शिक्षा-करियर›वाराणसी के इस मोहल्ले में दो महीने से नरक: सीवर चोक, घरों के अंदर और बाहर जलमल, हैंडलूम बंद, लोग बोले - आज तक नहीं आये पार्षद और अधिकारी - Varanasi News
शिक्षा-करियर

वाराणसी के इस मोहल्ले में दो महीने से नरक: सीवर चोक, घरों के अंदर और बाहर जलमल, हैंडलूम बंद, लोग बोले - आज तक नहीं आये पार्षद और अधिकारी - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Sewer Overflow | Amba Nai Basti Residents Protest Civic Neglect वाराणसी के इस मोहल्ले में दो महीने से नरक:सीवर चोक, घरों के अंदर और बाहर जलमल, हैंडलूम बंद, लोग ब…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
वाराणसी के इस मोहल्ले में दो महीने से नरक:  सीवर चोक, घरों के अंदर और बाहर जलमल, हैंडलूम बंद, लोग बोले - आज तक नहीं आये पार्षद और अधिकारी - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- Varanasi Sewer Overflow | Amba Nai Basti Residents Protest Civic Neglect

वाराणसी के इस मोहल्ले में दो महीने से नरक:सीवर चोक, घरों के अंदर और बाहर जलमल, हैंडलूम बंद, लोग बोले - आज तक नहीं आये पार्षद और अधिकारी

- कॉपी लिंक

‘दो महीने से हम लोग इसी नरक में जिंदगी गुजार रहे हैं। हमारा कारोबार बंद हो गया है। लूम में सीवर का पानी लबालब है। पार्षद से कई बार कहा गया लेकिन न वो फोन उठाते और न घर पर मिलते हैं। समस्या के समाधान के लिए कहिये तो कहते हैं करवाते हैं। कई बार लखनऊ फोन किया पर एक बार भी समाधान के लिए एक अधिकारी तक नहीं आया।’

ये कहना है वाराणसी जोल्हा दक्षिणी वार्ड के अंबा नई बस्ती मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद रमजान का। मोहम्मद रमजान ने कहा रोड से लेकर गली तक सीवर का पानी भरा हुआ है। जो दो महीने से है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पार्षद भी कुछ नहीं कर रहे हैं।

नगर निगम मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर जोल्हा दक्षिणी और बजरडीहा वार्ड के अंबा मोहल्ले को देखकर किसी सुदूरवर्ती क्षेत्र का एहसास होता है। यहां चारों तरफा गलियों में मैदान में सीवर का पानी ओवरफ्लो कर रहा है पर समस्या का कोई समाधान नहीं है। साथ ही चौड़ी सड़क इलाके में भी सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू का अलर्ट जारी कर रहा है। पर यह पूरी बस्ती स्वाइन फ्लू के मुहाने पर खड़ी है। जिसपर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

ऐसे में दैनिक भास्कर ने वाराणसी के जोल्हा दक्षिणी वार्ड के अंबा नई बस्ती वार्ड में लोगों ने बात की और समस्या को जाना। साथ ही पार्षद से बात की। पढ़िए रिपोर्ट …

देखिये चौड़ी सड़क, और अंबा नई बस्ती की तस्वीरें

सबसे पहले जानिए चौड़ी सड़क इलाके के लोगों ने क्या बताया ….

दो महीने से सीवर का पानी लबालब

अब्दुल अहद ने बताया - सीवर से पानी नहीं जा रहा है। पूरा गंदा पानी ओवरफ्लो कर रहा है। यह दिक्कत दो महीने से है। आज तक इसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। पार्षद से शिकायत की तो उन्होंने मशीन लगवाई थी। लेकिन उसके अगले दिन फिर उतना ही पानी वापस से लग गया। बुजुर्ग और बच्चों को आने जाने में दिक्कत होती है। जुमे के दिन नमाज पढ़ने जाने के लिए दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है।

स्कूल जाने में हो रही दिक्कत

कक्षा 4 में पढ़ने वाले मोहम्मद जैन ने बताया - पानी भरा ऐसे में स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गिरने का डर रहता है। इसी में से होकर जाना मजबूरी है। लेट होता है तो स्कूल में डांट भी पड़ती है और संभल कर जाने में समय लगता है। हमारी मांग यही है कि इसे खत्म कराया जाए।

दो महीने से समस्या कोई अधिकारी नहीं आये

स्थानीय दुकानदार सोनी ने बताया - हम किराए पर लेकर दुकान खोले हैं। लेकिन दो महीने से कोई बिजनेस नहीं है। कोई कस्टमर यहां रुक नहीं रहा है। इसके अलावा हमारे आदमी का भी काम रुका हुआ है। लोगों का आना-जाना बंद है। कभी यहां कोई अधिकारी नहीं आते हैं। बच्चे गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। बारिश में बहुत ज्यादा दिक्कत होती है। बस ये जानिए जिंदगी पलीद हो गई है।

जनाजे की नमाज होने भी दिक्कत

मोहम्मद मुस्तकीम भी चौड़ी रोड पर ही रहते हैं। उन्होंने बताया - जहां पानी लगा मैदान में यहां दो कब्रिस्तान और मस्जिद है। इसी मैदान में नमाजे जनाजा पढ़ाया जाता है। लेकिन वो भी नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा कब्रिस्तान में भी पानी भरा हुआ है। सीवर के पानी के साथ ही साथ बारिश का भी पानी है। यहां पार्षद से भी कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। करीब 8 से अधिक मोहल्ले के 2000 लोग प्रभावित है।

अब जानिए अंबा नई बस्ती के लोगों ने क्या बताया और उनकी क्या समस्या है?…

पार्षद इधर आते ही नहीं

मोहम्मद रमजान ने बताया - इस मोहल्ले में सीवर का पानी लबालब है। इसकी वजह से हमारे करघे में भी पानी भरा हुआ है। बिनाई कटाई हो नहीं रही जिससे हम लोग भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सीवर और बारिश का पानी लबालब है। पानी आगे नहीं निकल रहा है। पार्षद इधर आते नहीं है। हम लोगों का टैक्स भी पूरा जमा है। दो महीने से कोई अधिकारी सुनवाई करने भी नहीं आये।

हम लोगों को खाने-पीने की दिक्कत हो गई है

अब्दुल मजीद ने बताया - हम लोग दो महीने से कभी परेशान हैं। घर में पानी, बाहर गली में पानी हर जगह सीवर का पानी भरा हुआ है। हम लोग बहुत दिक्कत में हैं क्योंकि कारोबार हम लोगों का बंद है। करघे में पानी लगा हुआ है। सीवर का पानी है सब, पार्षद शिकायत पर सुनते नहीं। नगर निगम, लखनऊ सब जगह शिकायत किया। लेकिन कोई नहीं आया। सभासद बहुत घटिया है। वह झांकी नहीं मारने आता है।

घरों में बच्चे बीमार हैं

स्थानीय निवासी मोमिना ने बताया - दो महीने से धंधा बंद है। करघे में पानी है। हर चीज का टैक्स देते हैं। उसके बावजूद यह हाल है। घर में बच्चे परेशान हैं। सबको बिमारी है। कोई खांस रहा तो कोई बीमार है और उसे बुखार है। ऐसे में हम लोगों की बस यही मांग है कि सीवर की समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाए।

अब जानिए जोल्हा दक्षिणी वार्ड और बजरडीहा वार्ड के पार्षद ने क्या कहा ?…

बजरडीहा वार्ड के पार्षद श्याम आसरे मौर्या से जब चौड़ी सड़क की समस्या के बारे में फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा की हमारे वार्ड में वह हिस्सा नहीं है। हमारा जितना हिस्सा था हमने साफ़ करवाया है। आपकी जो मर्जी वो छाप दीजिये।

किसी ने सूचना नहीं दी की समस्या है

इसके बाद जब जोल्हा दक्षिणी वार्ड नंबर 27 के पार्षद मोहम्मद इमरान को फोन किया तो उन्होंने कहा की हमने अपने एरिया में सीवर की सफाई कराई थी। आगे सफाई नहीं हुई जिसकी वजह से हमारा सीवर चोक है दो दिन से बारिश के बाद सही करवा देंगे। जब उन्होंने बताया गया की स्थानीय लोग दो महीने से समस्या बता रहे तो उन्होंने कहा की सुबह और शाम दो बार अपने ऑफिस पर बैठता हूं किसी ने आज तक बताया नहीं।

मै विधायक नहीं

पानी की निकासी पर पार्षद ने कहा - कहा की नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि अभी गंगा जी बढ़ाव पर हैं। जलस्तर निचे आएगा तो पानी कम हो जाएगा। जबकि गंगा में सभी नाले टैप किये जा चुके हैं। उनसे पंप से पानी हटवाने को जनता ने कहा तो उन्होंने कहा की मै विधायक नहीं पार्षद हूं। फिलहाल इस वार्ड में समस्या जस की तस बनी हुई है।

- यूपी के 20 शहरों में बारिश, नोएडा में अंधेरा छाया: योगी ने अफसरों से कहा- सड़कें ठीक करो; बुलंदशहर में श्मशान घाट नदी में समाया

- नगर निगम ने वाराणसी में चिह्नित किए 489 जर्जर मकान: सभी को भेजी नोटिस, पक्के महाल में जर्जर मकान सबसे अधिक

- भारत-रूस दोस्ती के लिए गंगा की आरती उतारी: मोदी-पुतिन की फोटो लेकर प्रार्थना की, बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद

- बैंक कर्मियों की हड़ताल, वाराणसी में 800-करोड़ का व्यापार प्रभावित: 400 शाखाओं पर लटका ताला, 5-डे वर्किंग, फेयर PLI की मांग कर रहे हैं कर्मचारी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें