Varanasi News: मुख्यमंत्री आज काशी में साढ़े चार घंटे रहेंगे
Varanasi News: मुख्यमंत्री आज काशी में साढ़े चार घंटे रहेंगे Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी आएंगे। वह रुद्राक्ष सभागार में कार्यक्रम के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। उनके आगमन के…

सौजन्य से:- Hindustan
Varanasi News: मुख्यमंत्री आज काशी में साढ़े चार घंटे रहेंगे
Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी आएंगे। वह रुद्राक्ष सभागार में कार्यक्रम के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। उनके आगमन के समय कुछ रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। जनसाधारण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
Varanasi News: वाराणसी, हिटी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को साढ़े चार घंटे के प्रवास पर वाराणसी आ रहे हैं। वह रुद्राक्ष सभागार और बाबतपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री लखनऊ से सुबह 10.45 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे। सड़क मार्ग से सिगरा स्थित कन्वेंशन सेंटर (रुद्राक्ष) पहुंचेंगे। यहां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ करेंगे।
मुख्यमंत्री का मंदिर दर्शन
दोपहर तकरीबन 12.30 बजे रुद्राक्ष से वह कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे। फिर सर्किट में अल्प विश्राम करेंगे। दोपहर दो बजे बाबतपुर में आयोजित कामकाजी महिला सम्मान समारोह में शामिल होने रवाना होंगे। करीब 45 मिनट तक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 3.15 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा।
ट्रैफिक डायवर्जन के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार के वाराणसी प्रवास के दौरान कुछ रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। उनके आगमन तथा प्रस्थान के करीब आधे घंटे पहले संबंधित रोड पर सभी वाहन रोक दिए जाएंगे। इस दौरान दूसरे मार्गों से वाहनों का आवागमन होगा। वहीं मैदागिन से गोदौलिया चौराहा के बीच कोई वाहन नहीं चलेगा।
एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि इंग्लिशिया लाइन तिराहा से सिगरा, रथयात्रा की तरफ जाने वाले वाहनों को लहरतारा डायवर्ट किया जाएगा। साजन तिराहा से सिगरा चौराहा आने वाले वाहन इंग्लिशिया लाइन तिराहा की तरफ डायवर्ट होंगे। सिगरा एवं रथयात्रा चौराहा से साजन तिराहा की तरफ आने वाले वाहनों को आकाशवाणी तिराहा, मंडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज आने वाले वाहनों को ककरमत्ता, आकाशवाणी तिराहा से सिगरा चौराहा आने वाले वाहनों को रथयात्रा चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
वाहनों के आवागमन पर नियम
सीएम के आगमन से दो घंटे पूर्व ही विश्वेश्वरगंज तिराहा से चार पहिया वाहन मैदागिन की तरफ नहीं जाएंगे, उन्हें गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। पिंडरा कार्यक्रम के मद्देनजर बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से सुबह 11:30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक सभी भारी एवं हल्के वाहनों को एयरपोर्ट तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें बड़ागांव थाने की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। कार्यक्रम समाप्ति तक बाबतपुर की तरफ से आने वाली बसों को हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा से परमपुर की तरफ डायवर्ट होंगी।
सुबह 09:30 से 2 बजे तक पुलिस लाइन से चौकाघाट चौराहा होते हुए तेलियाबाग तिराहा, वहां मरीमाई मंदिर होते हुए मलदहिया, साजन तिराहा से रथयात्रा तक सवारी वाहन नहीं चलेंगे। इसी तरह महमूरगंज आकाशवाणी से सिगरा, तेलियाबाग होते हुए लहुराबीर से मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, इंग्लिशिया लाइन से साजन तिराहा एवं फूलमंडी से मलदहिया तक सवारी वाहन नहीं चलेंगे। आंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कालेज, गिलट बाजार, कचहरी चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा की ओर, कैंट स्टेशन से सिगरा होते हुए बीएचयू तक सवारी वाहन नहीं चलेंगे। वहीं जगतगंज तिराहा से मैदागिन की ओर चार पहिया वाहन, ट्रेवेलर आदि नहीं चलेंगी। लकड़ी मंडी डायवर्ट होंगी। राजघाट पुल पर सूजाबाद की तरफ से सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक मालवाहक नहीं आएंगे।
हेल्पलाइन नंबर
7839856994, 7317202020
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


