होमक्राइमVaranasi News: सीएम और रक्षा मंत्री के रूट पर नहीं चलेंगे वाहन
क्राइम

Varanasi News: सीएम और रक्षा मंत्री के रूट पर नहीं चलेंगे वाहन

Varanasi News: सीएम और रक्षा मंत्री के रूट पर नहीं चलेंगे वाहन Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गुरुवार को भाजपा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और रक्षा मंत…

Hindustan के अनुसार17 सितंबर 2026 को 11:04 pm बजे
Varanasi News: सीएम और रक्षा मंत्री के रूट पर नहीं चलेंगे वाहन

सौजन्य से:- Hindustan

Varanasi News: सीएम और रक्षा मंत्री के रूट पर नहीं चलेंगे वाहन

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गुरुवार को भाजपा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। वीवीआईपी के आगमन के कारण ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। कई रास्ते बंद रहेंगे और सवारी वाहनों पर भी प्रतिबंध होगा।

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के कार्यक्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य कई मंत्री शामिल होंगे। वीवीआईपी के आगमन एवं प्रस्थान के समय उनके रूटों पर एक घंटे पहले ही वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।

ट्रैफिक डायवर्जन

एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि चार पहिया वाहनों, ट्रेवेलर आदि मिनी बसों को जगतगंज तिराहा से लहुराबीर, मैदागिन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। चौकाघाट लकड़ी मंडी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा के बीच वाहन नहीं चलेंगे। विशेश्वरगंज तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से दो घंटे पहले ही चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। गोलगड्डा की तरफ, इंग्लिशिया लाइन तिराहा से सिगरा, रथयात्रा की तरफ जाने वाले वाहनों को लहरतारा की तरफ, साजन तिराहा से सिगरा चौराहा की तरफ आने वाले वाहनों को इंग्लिशिया लाइन तिराहा की तरफ, सिगरा चौराहा एवं रथयात्रा चौराहा से साजन तिराहा की तरफ आने वाले वाहनों को आकाशवाणी तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। नगर निगम तिराहा से रुद्राक्ष कन्वेशन सेंटर की ओर वाहन प्रतिबंधित हैं। माधोपुर चौराहा से वाहनों को रुद्राक्ष कन्वेशन सेंटर सिगरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। लहरतारा की तरफ डायवर्ट होंगे। मंडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को ककरमत्ता की तरफ, आकाशवाणी तिराहा से सिगरा चौराहा की तरफ आने वाले वाहनों को रथयात्रा चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। राजघाट पुल पर गुरुवार सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मालवाहक नहीं चलेंगे।

सवारी वाहनों, बसों के लिए प्रतिबंध

पुलिस लाइन से चौकाघाट चौराहा से तेलियाबाग तिराहा से मरीमाई होते हुए मलदहिया से साजन, सिगरा से रथयात्रा तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक सवारी वाहन नहीं चलेंगे। महमूरगंज से आकाशवाणी से सिगरा तक, तेलियाबाग से लहुराबीर होते हुए मैदागिन से विशेश्वरगंज तक, इंग्लिशिया लाइन से साजन एवं फूलमंडी से मलदहिया तक, उधर, आंबेडकर चौराहा से जेपी मेहता तिराहा होते हुए सर्किट हाउस, भोजबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार, कचहरी चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा की तरफ दोपहर 3 बजे तक सवारी वाहन प्रतिबंधित हैं। कैंट स्टेशन से सिगरा होते हुए बीएचयू तक भी दोपहर 3 बजे तक सवारी वाहन नहीं चलेंगे। वहीं, बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक सभी भारी एवं हल्के वाहनों को एयरपोर्ट तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक हरहुआ ओवरब्रिज से बसें नहीं चलेंगी। हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमपुर की तरफ डायवर्ट होंगी। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक आ सकेंगी, इसके बाद परमपुर की तरफ डायवर्ट होंगी।

ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर

7839856994

7317202020

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें