वाराणसी में आज नहीं चेलंगे ई-रिक्शा और ऑटो: सीएम के आगमन पर जारी हुई एडवाइजरी, जानिए किन रास्तों पर प्रतिबंधित - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Traffic Advisory: Yogi Adityanath Visit | Auto Rickshaw Ban वाराणसी में आज नहीं चेलंगे ई-रिक्शा और ऑटो:सीएम के आगमन पर जारी हुई एडवाइजरी, जानिए किन रास्तों पर प्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi Traffic Advisory: Yogi Adityanath Visit | Auto Rickshaw Ban
वाराणसी में आज नहीं चेलंगे ई-रिक्शा और ऑटो:सीएम के आगमन पर जारी हुई एडवाइजरी, जानिए किन रास्तों पर प्रतिबंधित
- कॉपी लिंक
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में घर से निकलने के पहले वाराणसी के लोगों को यह खबर पढ़नी चाहिए। वाराणसी में कई इलाकों जैसे पुलिस लाइन से चौकाघाट, चौकाघाट से रथयात्रा, तेलियाबाग से विश्वेश्वरगंज और मैदागिन से गोदौलिया पर ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा दोपहर दो बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
डीसीपी ट्रैफिक ने सभी काशीवासियों से इन रुट पर निकलने के पहले अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। साथ ही आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994, ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020 भी जारी किया है।
यहां जानिए पूरा ट्रैफिक प्लान -
1. पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, मरीमाई, मलदहिया, साजन, सिगरा, रथयात्रा तक ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन सुबह 09:30 से दोपहर 02:00 बजे तक बंद रहेगा।
2. महमूरगंज से आकाशवाणी से सिगरा तक और तेलियाबाग से लहुराबीर, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज तक ऑटो-ई-रिक्शा बंद रहेंगे।
3. इंग्लिशिया लाइन से साजन व फूलमंडी से मलदहिया तक भी इसी अवधि में ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
4. अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सिगरा, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, लहुराबीर, कचहरी, पुलिस लाइन की तरफ ऑटो-ई-रिक्शा नहीं जाएंगे।
5. कैंट रेलवे स्टेशन से बीएचयू के बीच वाया सिगरा-रथयात्रा जाने वाले ऑटो-ई-रिक्शा लहरतारा, भिखारीपुर रूट से जाएंगे।
6. मैदागिन से गोदौलिया के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
7. राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से सुबह 09:00 से दोपहर 01:00 बजे तक मालवाहक वाहन बंद रहेंगे।
8. बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे से सुबह 11:30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी/हल्के वाहनों को एयरपोर्ट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें बड़ागांव की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
9. हरहुआ ओवरब्रिज पर बाबतपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहे से परमपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक ही आएंगी।
- स्कूल में पानी भरा तो कैसे जाएं पढ़ने: बच्चे बोले- 15 दिन से नहीं गए स्कूल, किसी की पढ़ाई बंद तो किसी का जूता घर में छूटा
- यूपी में सीजन में पहली बार बारिश का कोटा फुल: फर्रुखाबाद में 6 मकान गंगा में समाए, DM-SP घुटनों तक पानी में चलकर गांव पहुंचीं
- वाराणसी में 9 सितंबर को कक्षा 5 तक स्कूल बंद: कक्षा 6 से 12 तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे; परिषदीय स्कूलों के शिक्षक आएंगे
- वाराणसी में मारपीट का वीडियो वायरल करने पर फायरिंग: बड़ागांव के ठाकुरपुर में हलवाई को लक्ष्य कर चलाई गोली, पुलिस जांच में जुटी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


