होम›शिक्षा-करियर›मंत्री के निर्देश पर जल निगम के अधिशासी अभियंता सस्पेंड: वाराणसी में जलभराव पर पहली बड़ी कार्रवाई, पंप बंद रखने का आरोप - Varanasi News
शिक्षा-करियर

मंत्री के निर्देश पर जल निगम के अधिशासी अभियंता सस्पेंड: वाराणसी में जलभराव पर पहली बड़ी कार्रवाई, पंप बंद रखने का आरोप - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Jal Nigam Engineer Suspended | AK Sharma Action On STP Pump मंत्री के निर्देश पर जल निगम के अधिशासी अभियंता सस्पेंड:वाराणसी में जलभराव पर पहली बड़ी कार्रवाई, पंप…

Dainik Bhaskar के अनुसार15 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
मंत्री के निर्देश पर जल निगम के अधिशासी अभियंता सस्पेंड:  वाराणसी में जलभराव पर पहली बड़ी कार्रवाई, पंप बंद रखने का आरोप - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- Varanasi Jal Nigam Engineer Suspended | AK Sharma Action On STP Pump

मंत्री के निर्देश पर जल निगम के अधिशासी अभियंता सस्पेंड:वाराणसी में जलभराव पर पहली बड़ी कार्रवाई, पंप बंद रखने का आरोप

- कॉपी लिंक

वाराणसी में जलभराव को लेकर पहली बड़ी कार्रवाई हुई है। मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर जल निगम के अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उन पर चौकाघाट सीवेज पंपिंग स्टेशन और गोइठहां एसटीपी के पंप समय पर नहीं चलाने का आरोप है। इससे भारी बारिश के दौरान शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी।

मंत्री ने कहा कि जनता की सुविधा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।

3 और 4 सितंबर को पंप बंद रखने का आरोप

निलंबन आदेश के मुताबिक, 3 और 4 सितंबर 2026 को चौकाघाट सीवेज पंपिंग स्टेशन और गोइठहां एसटीपी के पंप बंद रखे गए। आरोप है कि पंपों का समय से संचालन नहीं हुआ।

भारी बारिश के दौरान इससे सीवर लाइनों पर दबाव बढ़ गया। शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बैकफ्लो रोकने की कार्ययोजना भी नहीं बनाई

पवन कुमार गुप्ता पर चौकाघाट सीवेज पंपिंग स्टेशन में नदी के बैकफ्लो को रोकने के लिए जरूरी गेट और बैरियर लगाने की कार्ययोजना तैयार नहीं करने का भी आरोप है। इसमें आगणन भी शामिल था।

आदेश में कहा गया है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई। इसे पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और उदासीनता माना गया है।

निलंबन के साथ विभागीय जांच

पवन कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के वाराणसी निर्माण खंड से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें कार्यालय मुख्य अभियंता (कानपुर क्षेत्र), उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), कानपुर से संबद्ध किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के नियम-7 के तहत विभागीय जांच भी शुरू की गई है। मुख्य अभियंता (क्रय), उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), लखनऊ को जांच अधिकारी बनाया गया है।

मंत्री ने निरीक्षण के दौरान जताई थी नाराजगी

वाराणसी में जलभराव के निरीक्षण के दौरान मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि जलभराव से आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात भी कही थी।

इसी के बाद चौकाघाट पंपिंग स्टेशन और गोइठहां एसटीपी में पंप संचालन में लापरवाही के मामले में यह कार्रवाई की गई।

- LIVEयूपी में अगले 3 दिन हल्की बारिश का अलर्ट: 26 जिले में बाढ़ जैसे हालात, प्रदेश में अब तक 3 फीसदी अधिक बरसात

- वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO का ट्रांसफर; पायलट बोला- फ्लाइट नहीं उड़ाऊंगा, कान में दर्द है

- पायलट बोला- कान में दर्द हो रहा, विमान नहीं उड़ाऊंगा: वाराणसी में इंडिगो फ्लाइट ले जाने से मना किया; यात्रियों का हंगामा

- स्वामी माधव प्रियदास बोलें- स्वराज्य के लिए स्वबोध जरूरी: अपनी भाषा-संस्कृति पर हो गर्व; संस्कृत विश्वविद्यालय में ग्रंथ का लोकार्पण

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें