वाराणसी पहुंची 'जस्टिस मोर्चा' की साइकिल यात्रा, युवाओं के रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर कांग्रेस का समर्थन
वाराणसी पहुंची 'जस्टिस मोर्चा' की साइकिल यात्रा, युवाओं के रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर कांग्रेस का समर्थन शिक्षा, रोजगार और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर 'जस्टिस मोर्चा' की साइकिल यात्रा वाराणसी पहुंच…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी पहुंची 'जस्टिस मोर्चा' की साइकिल यात्रा, युवाओं के रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर कांग्रेस का समर्थन
शिक्षा, रोजगार और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर 'जस्टिस मोर्चा' की साइकिल यात्रा वाराणसी पहुंची.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 12, 2026 at 9:53 PM IST
वाराणसी: शिक्षा, रोजगार, समान अवसर और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर युवाओं के 'जस्टिस मोर्चा' की साइकिल यात्रा वाराणसी पहुंची. यात्रा के बनारस पहुंचने पर कचहरी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से इसे आगे के लिए रवाना किया गया. इसके बाद यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और फिर बीएचयू गेट पहुंची. कचहरी में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने मिलकर यात्रा में शामिल युवाओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया.
युवाओं के अधिकारों के लिए जनसमर्थन जुटा रहा मोर्चा: कांग्रेस नेताओं ने युवाओं के अधिकारों के लिए चलाए जा रहे इस अभियान को अपना पूरा समर्थन दिया. जस्टिस मोर्चा का मुख्य मकसद प्रदेश के युवाओं के बीच शिक्षा, रोजगार और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे गंभीर मुद्दों को उठाना है. इसके साथ ही local समस्याओं को भी अभियान से जोड़कर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है. मोर्चे के प्रतिनिधियों का कहना है कि आज यूपी का युवा बदहाल शिक्षा व्यवस्था और लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से बेहद निराश है.
भर्ती परीक्षाओं में धांधली और देरी से युवा परेशान: प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता और भर्तियों में देरी के कारण युवाओं के भीतर गहरा असंतोष फैल रहा है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और यूपी के सह प्रभारी वरुण चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ युवाओं का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के भविष्य का सवाल है. उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार किसी भी सरकार की सबसे पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए. लेकिन मौजूदा समय में युवा अपने हक और सम्मान के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं.
रिक्त पदों को तुरंत भरने की उठाई मांग: वरुण चौधरी ने कहा कि जस्टिस मोर्चा के साथी जिस तरह साइकिल यात्रा के जरिए समाज के बीच संवाद खड़ा कर रहे हैं, वह बेहद सराहनीय है. कांग्रेस पार्टी युवाओं की इस न्यायपूर्ण लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है. सरकार को चाहिए कि वह विभागों में खाली पड़े पदों को तुरंत भरे और रुकी हुई भर्तियों को पूरा करे. परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करके युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर देना सरकार का प्राथमिक कर्तव्य होना चाहिए.
यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में अलकायदा मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, 'जिहाद करने के 44 तरीके' किताब का कर रहा था प्रचार
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


