वाराणसी में घटने लगा गंगा का जलस्तर, नाव संचालन अभी भी बंद; अलर्ट जारी
वाराणसी में घटने लगा गंगा का जलस्तर, नाव संचालन अभी भी बंद; अलर्ट जारी वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है. अब तक साढ़े चार फीट पानी कम हुआ है, लेकिन अभी भी नौकायन की इजाजत नहीं दी गई है. निचले इल…

सौजन्य से:- ABP News
वाराणसी में घटने लगा गंगा का जलस्तर, नाव संचालन अभी भी बंद; अलर्ट जारी
वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है. अब तक साढ़े चार फीट पानी कम हुआ है, लेकिन अभी भी नौकायन की इजाजत नहीं दी गई है. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है.गंगा का जलस्तर फिलहाल चेतावनी के निशान से नीचे बना हुआ है, हालांकि नदी में नाव संचालन अभी भी निलंबित है. निचले इलाकों में अभी भी अलर्ट जारी है और लोगों को नदी के तट से दूरे रहने की चेतावनी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) पर गंगा का जलस्तर 68.92 मीटर दर्ज हुआ है। शनिवार को जलस्तर घटकर 69.28 मीटर पर पहुंचा था. गंगा के जलस्तर में कमी को देखते हुए बाढ़ का तत्काल खतरा कम हुआ है. अभी गंगा का जलस्तर 70.26 मीटर के चेतावनी बिंदु से करीब 1.34 मीटर नीचे है.
यह भी पढ़ें: BRICS में पहलगाम हमले की निंदा, शुभम की पत्नी बोलीं- PM मोदी का दिल से आभार
अब तक साढ़े चार फीट घटा पानी
पंडित ओमकारनाथ त्रिपाठी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि गंगा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है. यह अब तक करीब 4.5 फीट घट चुका है। यहां घाटों पर गंदगी और मिट्टी इकट्ठा हो गई है. उन्होंने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण हम लोगों की रोजी रोटी पर असर पड़ा. तेज बहाव के कारण आम लोग और श्रद्धालुओं का गंगा स्नान करना चुनौतीपूर्ण है. लोग स्नान नहीं कर पाते हैं तो पूजा पाठ भी कम हो जाता है.
नौकायन अभी बंद चल रहा
एक स्थानीय नागरिक विकास कुमार सहनी के अनुसार, अभी नौकायन बंद है. जलस्तर और घटने के बाद ही नौकायन का संचालन शुरू होगा. हालांकि, इसमें काफी समय लग सकता है. उधर, प्रयागराज में भी गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचा है. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को प्रयागराज के नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 81.02 मीटर दर्ज किया गया. वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.90 मीटर रहा. छतनाग में गंगा का जलस्तर 80.57 मीटर दर्ज किया गया.
बक्सी बांध स्थित एसटीपी के पास भी जलस्तर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई. यहां जलस्तर 81.18 मीटर रहा. प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना के लिए खतरे का निशान 84.734 मीटर निर्धारित है. मौजूदा स्थिति में दोनों नदियों का जलस्तर इस सीमा से काफी नीचे है.
यह भी पढ़ें: 'डरकर भागने वालों...', श्रावस्ती में पुलिस ने रोका काफिला तो भड़के AIMIM नेता
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


