होमक्राइमवाराणसी में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बढ़ा
क्राइम

वाराणसी में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बढ़ा

वाराणसी में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बढ़ा वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे एक बार फिर वाराणसी के सभी घाटों का आपसी संपर्क टूट चुका है. इसके अलावा गंगा घाट के दैनिक आयोजन भी प्रभावि…

ABP News के अनुसार30 अगस्त 2026 को 05:31 am बजे
वाराणसी में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बढ़ा

सौजन्य से:- ABP News

वाराणसी में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बढ़ा

वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे एक बार फिर वाराणसी के सभी घाटों का आपसी संपर्क टूट चुका है. इसके अलावा गंगा घाट के दैनिक आयोजन भी प्रभावित हो रहे हैं.

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से वृद्धि देखी जा रही है और इस बार बढ़ोतरी 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो रही है. रिपोर्ट मिलने तक वाराणसी में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के बेहद करीब पहुंच चुका है. एक बार फिर वाराणसी के सभी घाटों का आपसी संपर्क टूट चुका है. इसके अलावा गंगा घाट के दैनिक आयोजन भी प्रभावित हो रहे हैं.

एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. शनिवार के दिन 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा में वृद्धि देखी गई और रात्रि 8:00 बजे तक गंगा का जलस्तर 68.46 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो चेतावनी बिंदु के करीब है. वाराणसी में गंगा के खतरे का निशान 71.26 मी निर्धारित किया गया है. बढ़ते गंगा के जलस्तर के बाद एक बार फिर गंगा तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. सभी घाटों का आपसी संपर्क एक बार फिर टूट चुका है.

अखिलेश यादव रामद्रोही...! केशव प्रसाद मौर्य का सपा प्रमुख पर बड़ा हमला

घाट के यह लोग सबसे ज्यादा प्रभावित

करीब 10 दिन से अधिक का समय हो चुका है, जब गंगा घाट पर बढ़ते जलस्तर की वजह से नौका संचालन पर रोक लगा दी गई है. इसके अलावा दो प्रमुख शमशान घाट मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर भी शवदाह स्थल में परिवर्तन किया गया है. वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है, साथ ही लोगों को घाटों से दूरी बनाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

वाराणसी में बाढ़ का खतरा बढ़ा

इसी तरह गंगा घाट पर होने वाली दैनिक गंगा आरती को भी छत पर संपन्न कराया जा रहा है. इस बार गंगा के बढ़ोतरी में रफ्तार काफी तेज है. इसी तरह अगर गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी रही तो अगले 2 दिन में वाराणसी में बाढ़ का खतरा होगा. देश के कई राज्यों में आसमान से आफत की बारिश हो रही है, यूपी के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. अब वाराणसी में गंगा का तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

Exclusive: 'सपा के 37 सांसदों की जीत एक्सीडेंटल' केशव प्रसाद मौर्य ने क्यों कहा ऐसा?

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें