वाराणसी में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल, सामने आई ऐसी बात
वाराणसी में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल, सामने आई ऐसी बात आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में हुई वारदात. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 8, 2026 at 1:13 PM IST वाराणसी :…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल, सामने आई ऐसी बात
आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में हुई वारदात.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 8, 2026 at 1:13 PM IST
वाराणसी : आदमपुर थाना क्षेत्र में उसे समय हड़कंप मच गया, जब थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. इस मामले में आपसी विवाद मुख्य वजह बताया जा रहा है. एक व्यक्ति की मौत के साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक की पहचान रवि चौहान के रूप में हुई है. पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. रवि पान की दुकान चलाता था.
आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में शनिवार सुबह आपसी विवाद में खूनी संघर्ष हो गया. इसके पहले बीती रात भी कुछ विवाद हुआ था और यह विवाद सुबह इतना बढ़ गया कि तीन लोगों पर जानलेवा हमला हुआ. हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी पहुंचे. जांच के लिए टीम का गठन किया और आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं.
एडीसीपी वैभव बांगर ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आपसी विवाद का मामला सामने आया है. जिसमें पुरानी रंजिश को लेकर बीती रात भी विवाद हुआ था. शनिवार सुबह में सूचना मिली कि एक व्यक्ति की सिर कूच करके हत्या कर दी गई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वारदता में घायलों का इलाज चल रहा है. जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : उन्नाव में खूनी संघर्ष; ट्रक चालक की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


