'खान सर से मेरी जान को खतरा', यूपी की युवती ने लगाए आरोप, कहा- मेरी फ्रेंड से फैजल खान के अवैध संबंध
Khan Sir News: पीड़िता का दावा है कि उसके पास खान सर से जुड़ी कई जानकारी है। इस वजह से खान सर उसे आए दिन धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Khan Sir News: पीड़िता का दावा है कि उसके पास खान सर से जुड़ी कई जानकारी है। इस वजह से खान सर उसे आए दिन धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पटना:फैजल खान सर के बारे में बहुत सी गुप्त जानकारी हैं। यह बात फैजल खान भी जानते हैं। उनसे मेरी जान को खतरा है। इसलिए आज मैं मीडिया के सामने आई हूं... उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही युवती ने खान सर से जान का खतरा बताते हुए पीरबहोर थाने में आवेदन भी दिया है। इसके बाद खान सर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।
2017 से जानती हूं, खान सर मेरी दोस्त के कमरे पर आते थे: पीड़िता
पीड़ित युवती मंगलवार को पटना में मीडिया के सामने पहुंची और पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी। उसने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से भी सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। युवती ने आरोप लगाया कि खान सर उसकी महिला दोस्त से मिलते थे और दोनों के बीच अवैध संबंधों की जानकारी उसे थी। युवती के मुताबिक, वह इस बारे में वर्ष 2017 से जानती है।
खान सर पटना में रहने वाली मेरी दोस्त के कमरे पर आते थे और वहां घंटों रहते थे। जब मैंने इसका विरोध किया तो खान सर ने मुझे पुलिस केस में फंसाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता
खान सर के कहने पर महिला पुलिसकर्मी ने भी धमकी दी: पीड़िता
पीड़ित युवती ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि खान सर उसे 2019 से ही परेशान करते आ रहे हैं। खान सर आए दिन धमकी देते हैं कि अगर किसी को बताया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। पीड़िता ने कहा कि खान सर के कहने पर सुल्तानगंज थाने की एक महिला पुलिसकर्मी भी उसे धमकी दी थी।
खान सर से लगातार धमकियां मिल रहीं: पीड़िता
युवती ने कहा कि खान सर की ओर से लगातार धमकियां मिल रही है। कहा जा रहा है कि कुछ भी गुप्त बातें बाहर निकलीं तो जान से मरवा देंगे। पीड़िता ने कहा कि मैं यूपी की निवासी हूं। वर्तमान में पटना में रहती हूं। ऐसे में बिहार सरकार और पुलिस से प्रार्थना है कि उपरोक्त बातों की सच्चाई की जांच कर फैजल खान से मेरी जान की सुरक्षा करने की कृपा की जाए।
मामले की जांच जारी है: टाउन डीएसपी-1
इस पूरे मामले को लेकर टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसका बयान दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे मेंसुधेंद्र प्रताप सिंहसुधेंद्र प्रताप सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह 2020 में नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राज्य टीम में बिहार-झारखंड और राजस्थान के लिए काम करते हैं। पत्रकारिता की शुरुआत अखबार में रिपोर्टिंग से की। बीते 14 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह न्यूज18 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका में कार्यरत थे।
बिहार की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना सुधेंद्र प्रताप की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 14 साल से कार्यरत
सुधेंद्र प्रताप सिंह ने साल 2012 में लोकल न्यूज पेपर से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद कल्पतरु एक्सप्रेस अखबार में संपादकीय डेस्क पर काम किया। हिंदुस्तान समाचार पत्र में रिपोर्टिंग की। इसके बाद 2014 में आईबीएन खबर डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। फिर न्यूज18 हिंदी में सेंट्रल डेस्क पर काम किया। वर्तमान में नवभारत टाइम्स वेबसाइट के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सुधेंद्र प्रताप सिंह ने साल 2008 में प्रतिष्ठित डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन (MA) किया है।इसके बाद साल 2011 में केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


