उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सांसद इकरा हसन को नजरबंद किया गया
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सांसद इकरा हसन को नजरबंद किया गया क्या है खबर? उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस ब…

सौजन्य से:- NewsBytes
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सांसद इकरा हसन को नजरबंद किया गया
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। आज तड़के करीब 4 बजे प्रशासन ने मस्जिद को हटाने की कार्रवाई शुरू की। सुबह तक मस्जिद का एक हिस्सा ध्वस्त किया जा चुका था। 6 बुलडोजर ध्वस्तीकरण के काम में लगाए गए हैं। इस बीच सहारनपुर जा रहीं कैराना सांसद इकरा हसन को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
मस्जिद
क्या है मस्जिद से जुड़ा विवाद?
बजरंग दल के पूर्व प्रांतीय समन्वयक विकास त्यागी ने शिकायत की थी कि मस्जिद का अवैध रूप से निर्माण किया गया था। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने मामले की सुनवाई के बाद ढांचे को तुरंत गिराने का आदेश दिया था।
सिटी मजिस्ट्रेट ने ढांचे को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बताया था और इसके कब्जेदारों पर लगभग 6.41 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बाद मस्जिद को तोड़ने का आदेश दिया गया।
सांसद
इकरा हसन बोलीं- घर पर भारी पुलिस बन तैनात
कैराना सांसद हसन ने बताया कि जब वह अधिकारियों से मिलने और लोगों की चिंताएं उठाने के लिए सहारनपुर जा रही थीं, तो उनके घर भारी पुलिस बल पहुंच गया।
हसन ने कहा, "कल रात मुझे सहारनपुर जाने से रोकने के लिए मेरे कैराना स्थित घर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और मुझे नजरबंद कर दिया गया। क्या अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से मिलना चुने हुए सांसद के लिए अपराध है।"
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


