उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार पायलट और सह-पायलट की मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार पायलट और सह-पायलट की मौत क्या है खबर? उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में गुरुवार सुबह एक निजी प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे मे…

सौजन्य से:- NewsBytes
उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार पायलट और सह-पायलट की मौत
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में गुरुवार सुबह एक निजी प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट की मौत हो गई है। घटना गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में हुई है। विमान हवा में उड़ान के दौरान ही दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में गिरा था। पायलट और सह-पायलट गंभीर रूप से घायल हुए थे। मौके पर पुलिस और राहत-बचाव टीमों के पहुंचने की जानकारी है। हालांकि, घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ट्विटर पोस्ट
कानपुर में विमान दुर्घटनाग्रस्त
यूपी : कानपुर में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ, पायलट की मौत हुई, दूसरा घायल है। pic.twitter.com/xHWQLQkry3
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 27, 2026
हादसा
घटना के कारणों का पता नहीं, जांच शुरू
विमान हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मौके पर पहुंच सकती है।
पुलिस ने बताया कि एक पायलट की पहचान गुजरात और सह-पायलट की पहचान कर्नाटक के निवासी के तौर पर हुई है। मुख्य पायलट को 3,000 घंटे उड़ान का अनुभव था।
पुलिस ने दुर्घटनास्थल को घेर लिया है और घटना की जानकारी DGCA को दी है।
हादसा
जून में कासगंज में हुआ था हादसा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानपुर में दुर्घटनाग्रस्त प्रशिक्षण विमान गार्ग एविएशन का है, जो नागरिक हवाई अड्डे से एक फ्लाइंग स्कूल संचालित करता है।
बता दें कि जून में कासगंज जिले में 2 सीटों वाला एक प्रशिक्षण विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक महिला पायलट मामूली चोटों के साथ बच गई।
विमान ने अलीगढ़ हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और हाई-टेंशन बिजली लाइन से टकरा गया था।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


