होमराजनीतिराजभर की विभाग के अफसरों से ठनी...योगी को लेटर लिखा: बोले- विभाग की योजनाओं के प्रचार के पैसे खा गए, प्रमुख सचिव-निदेशक को तुरंत हटाया जाए - Uttar Pradesh News
राजनीति

राजभर की विभाग के अफसरों से ठनी...योगी को लेटर लिखा: बोले- विभाग की योजनाओं के प्रचार के पैसे खा गए, प्रमुख सचिव-निदेशक को तुरंत हटाया जाए - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP News: Rajbhar Demands Removal Of Top Officials Over Corruption Allegations राजभर की विभाग के अफसरों से ठनी...योगी को लेटर लिखा:बोले- विभाग की योजनाओं के प्रचार के पैसे खा गए, प्र…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 सितंबर 2026 को 08:31 am बजे
राजभर की विभाग के अफसरों से ठनी...योगी को लेटर लिखा:  बोले- विभाग की योजनाओं के प्रचार के पैसे खा गए, प्रमुख सचिव-निदेशक को तुरंत हटाया जाए - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- UP News: Rajbhar Demands Removal Of Top Officials Over Corruption Allegations

राजभर की विभाग के अफसरों से ठनी...योगी को लेटर लिखा:बोले- विभाग की योजनाओं के प्रचार के पैसे खा गए, प्रमुख सचिव-निदेशक को तुरंत हटाया जाए

- कॉपी लिंक

यूपी में पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने ही विभाग के अफसरों के खिलाफ सीएम योगी को लेटर लिखा है। प्रमुख सचिव अनिल कुमार और निदेशक अमित कुमार सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- अफसर किसी की सुनते नहीं हैं। योजनाओं के प्रचार के लिए आए पैसे को मिलीभगत कर खा रहे हैं। इन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक, पंचायतीराज विभाग में डिजिटल लाइब्रेरी की योजना पर काम चल रहा है। इसके दूसरे चरण के टेंडर पर मंत्री और अफसरों के बीच सहमति नहीं बनी, फिर अफसरों ने फाइल मुख्य सचिव के जरिए ऊपर भेजकर फैसला करवा लिया। ये बात मंत्री को पसंद नहीं आई। तब उन्होंने मामले की शिकायत सीएम योगी से की।

ऊपर से जो कुछ भी तय होता है, उसे लागू नहीं किया जा रहा

ओम प्रकाश राजभर ने एक मीडिया हाउस को बताया कि ऊपर से जो कुछ भी तय होता है, उसे विभाग में लागू नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में फीकल स्लज ट्रीटमेंट (अपशिष्ट प्रबंधन) परियोजना के काम में लापरवाही बरती जा रही है।

एक तरफ पहले चरण के डिजिटल लाइब्रेरी का काम पूरा होने की रिपोर्ट लगाई गई। दूसरी तरफ इसी मामले में 16 डीपीआरओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया। गलत रिपोर्ट लगाने के साथ ही संभल और उन्नाव की डिजिटल लाइब्रेरियों में लापरवाही बरती गई। पंचायती राज की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के पैसे मनमाने ढंग से खर्च किए गए।

सीएम से प्रमुख सचिव और निदेशक को हटाने को कहा

राजभर ने कहा कि चुनाव सिर पर है और पहले चरण की डिजिटल लाइब्रेरी का काम भी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए काम को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा था। रही बात टेंडर की तो इस मामले में किसी खास एजेंसी के चयन को लेकर कोई बात नहीं हुई। सीएम से मौखिक रूप से प्रमुख सचिव और निदेशक को हटाने के लिए भी कहा है।

----------------------

ये खबर भी पढ़ें-

यूपी के 3.5 लाख कर्मचारियों की सैलरी 7 हजार बढ़ी:50 लाख तक बीमा मिलेगा; योगी ने आउटसोर्स सेवा निगम की शुरुआत की

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट का बुधवार को सीएम योगी ने लोकार्पण किया। उन्होंने निगम के लोगो का अनावरण करने के साथ आउटसोर्स कर्मियों को चेक भी बांटे। निगम के शुरू होने के साथ प्रदेश के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी 7 हजार बढ़ी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें