यूपी की जनता से कहूंगा- ‘ठगवा-बिगवा’ को विदा करें: अजय राय बोले- ये इवेंट और मार्केटिंग वाली सरकार है, लोगों के दुख-दर्द से सरोकार नहीं - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Ajay Rai Statement On UP Govt | Event Marketing Government Politics यूपी की जनता से कहूंगा- ‘ठगवा-बिगवा’ को विदा करें:अजय राय बोले- ये इवेंट और मार्केटिंग वाली सरकार है, लोगों के दु…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ajay Rai Statement On UP Govt | Event Marketing Government Politics
यूपी की जनता से कहूंगा- ‘ठगवा-बिगवा’ को विदा करें:अजय राय बोले- ये इवेंट और मार्केटिंग वाली सरकार है, लोगों के दुख-दर्द से सरोकार नहीं
- कॉपी लिंक
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे पूर्वांचल में ‘ठगवा-बिगवा’ की कहावत है। केंद्र और यूपी में आजकल ऐसी ही सरकार है। मैं यूपी की जनता से इतना ही कहूंगा कि इवेंट और मार्केटिंग वाली सरकार को जल्द विदा करें। लोगों के दुख-दर्द से इनका कोई मतलब नहीं है।
पीएम के जन्मदिन को मेगा इवेंट बनाने पर तंज
यूपी कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए अजय राय ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यूपी में 5 करोड़ से अधिक दीये जलाए गए। एक दीया जलाने का न्यूनतम खर्च 5 रुपए भी जोड़ लें तो सिर्फ यूपी में 25 करोड़ रुपए खर्च हो गए।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में कई करोड़ दीये जलाए गए। सोचिए, कितना पैसा खर्च हुआ होगा? दूसरी ओर, यूपी और मध्य प्रदेश के जबलपुर से ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें छोटे-छोटे बच्चे और बेटियां बुझ चुके दीयों से तेल एकत्र कर रहे हैं, ताकि उससे उनके घर में सब्जी बन सके।
‘UPI पर टैक्स लगाकर जन्मदिन का तोहफा दिया’
अजय राय ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री को शर्म आनी चाहिए। आज देश कहां खड़ा है। इन बच्चों के घर में सब्जी बनाने तक का तेल नहीं है और आप जन्मदिन के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपए दीये जलाने पर खर्च कर रहे हैं। अरे, दीपक वहां जलाओ, जहां लोगों के पास खाने का इंतजाम नहीं है। लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं।"
उन्होंने मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों का भी जिक्र किया। कहा कि कई लोगों की मौत हो गई, लेकिन उनका पुरसाहाल नहीं है।
अजय राय ने कहा कि जन्मदिन पर देशवासियों को UPI पर 0.4 प्रतिशत का टैक्स लगाकर नया तोहफा भी दे दिया गया। पहले पूरे देश को UPI की आदत लगाई और अब उस पर टैक्स लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टैक्स अमेरिका के दबाव में लगाया गया है, ताकि एपस्टीन की फाइल न खुले।
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से देश का गरीब बर्बाद हो जाएगा। लोगों की कमाई तो बढ़ी नहीं, लेकिन टैक्स पर टैक्स लगाए जा रहे हैं। एक तरफ सरकार कहती है कि GDP बढ़ गई है। अगर GDP बढ़ गई है तो इतना टैक्स क्यों लगाया जा रहा है? नौकरियां कहां हैं?
अजय राय ने रेलवे यात्रा के नाम पर भी टैक्स लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार अपना जन्मदिन इवेंट के रूप में मना रही है, लेकिन इससे देशवासियों को कोई फायदा नहीं होने वाला। देश के मेहनतकश लोग जो अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ रहे थे, उन्हें इस तरह की नीतियों से नुकसान होगा।
शुभम हत्याकांड और श्मशान घाट को लेकर सवाल
अजय राय ने गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में शुभम मिश्रा की हत्या का जिक्र करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के जिले में कानून-व्यवस्था का यह हाल है तो पूरे प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह क्षेत्र अपराध का स्थान बन गया है।
उन्होंने श्मशान घाट को लेकर भी सवाल उठाए। अजय राय ने कहा कि गोरखपुर में राप्ती नदी के तट पर वर्ष 2021 में श्मशान घाट बनाया गया था। वर्ष 2026 में उसका गुंबद गिर गया, जिसमें दो वकीलों की मौत हो गई।
अजय राय ने कहा कि यह सरकार सिर्फ इवेंट और मार्केटिंग वाली है। उन्होंने यूपी की जनता से ऐसी सरकार को तत्काल विदा करने की अपील की, ताकि इवेंट और मार्केटिंग की राजनीति बंद हो।
बनारस से गुजरात के वडनगर तक बाइक यात्रा पर तंज
अजय राय ने कहा कि एक तरफ बिहार समेत कई राज्यों में भीषण बाढ़ आई हुई है। लोगों को खाने के पैकेट और दवाइयां तक नहीं मिल पा रही हैं। दूसरी ओर एक व्यक्ति के जन्मदिन को मेगा इवेंट बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को बनारस से गुजरात के वडनगर तक 500 नई बाइक की यात्रा निकाली गई। इसे सेवा संकल्प का नाम दिया गया है। अजय राय ने दावा किया कि बाइक चलाने वाले युवकों को 700 रुपए प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवकों ने इसके लिए 1,200 रुपए प्रतिदिन मांगे थे, लेकिन बाद में 700 रुपए में सौदा तय हुआ।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


