होमशिक्षा-करियरगर्भवती को चारपाई पर लिटाकर उफनाता नाला पार कराया: लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंचीं गंगा; कानपुर में मलबे में दबी महिला का रेस्क्यू - Uttar Pradesh News
शिक्षा-करियर

गर्भवती को चारपाई पर लिटाकर उफनाता नाला पार कराया: लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंचीं गंगा; कानपुर में मलबे में दबी महिला का रेस्क्यू - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Rainfall Flood LIVE Photos Update; Prayagraj Varanasi Lucknow Ganga River | Kanhar Dam LIVEगर्भवती को चारपाई पर लिटाकर उफनाता नाला पार कराया:लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंचीं गंगा; का…

Dainik Bhaskar के अनुसार20 अगस्त 2026 को 12:55 pm बजे
गर्भवती को चारपाई पर लिटाकर उफनाता नाला पार कराया:  लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंचीं गंगा; कानपुर में मलबे में दबी महिला का रेस्क्यू - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- UP Rainfall Flood LIVE Photos Update; Prayagraj Varanasi Lucknow Ganga River | Kanhar Dam

LIVEगर्भवती को चारपाई पर लिटाकर उफनाता नाला पार कराया:लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंचीं गंगा; कानपुर में मलबे में दबी महिला का रेस्क्यू

- कॉपी लिंक

यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। काशी में विश्वनाथ मंदिर का गंगा द्वार बंद कर दिया गया। मणिकर्णिका-हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थल जलमग्न हो गए। हरिश्चंद्र घाट पर गलियों औ

चित्रकूट में मंदाकिनी, अयोध्या में सरयू और गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान को पार कर गई हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी का पानी बाजार तक पहुंच गया है। सड़कों पर नावें चल रही हैं। गुप्त गोदावरी की दोनों गुफाएं पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई हैं। यहां बारिश से नाला उफान पर आ गया। नाले पर बनी पुलिया डूब गई। इसके चलते ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को चारपाई पर लिटाकर नाला पार कराया और अस्पताल ले गए।

प्रयागराज में 3 दिनों से हो रही बारिश के चलते दारागंज, करेली और सलोरी जैसे इलाकों में घरों में 3-3 फीट पानी भर गया है। 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने हॉस्टल छोड़ दिया है। गंगा-यमुना भी उफान पर हैं। गंगा का पानी लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर तक पहुंच गया है। कल सुबह तक गंगा हनुमानजी का जलाभिषेक कर सकती हैं।

कानपुर देहात में बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिर गई। एक महिला मलबे में दब गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। बिजनौर में खो नदी उफान पर है। शिव मंदिर और आम के पेड़ नदी में समा गए।

गुरुवार शाम को आगरा-बरेली में बारिश हुई। सुबह संभल और झांसी में बरसात हुई थी। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के 63 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। प्रयागराज में 12वीं, जबकि कौशांबी और चंदौली में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पिछले 48 घंटे में बारिश के चलते मकान ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई। मिर्जापुर में 3, जौनपुर में 2 और अमेठी में 1 की मौत हुई है।

बारिश और बाढ़ की तस्वीरें…

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार-

बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं। इसका असर यूपी में पड़ रहा है। एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया । 25 अगस्त तक यह सिलसिला जारी रहेगा।

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें