होम›शिक्षा-करियर›यूपी: प्रदेश के ज्यादातर जिले चक्रवाती बारिश की चपेट में, इन जिलों स्कूलों में अवकाश घोषित; जारी हुआ रेड अलर्ट
शिक्षा-करियर

यूपी: प्रदेश के ज्यादातर जिले चक्रवाती बारिश की चपेट में, इन जिलों स्कूलों में अवकाश घोषित; जारी हुआ रेड अलर्ट

यूपी: प्रदेश के ज्यादातर जिले चक्रवाती बारिश की चपेट में, इन जिलों स्कूलों में अवकाश घोषित; जारी हुआ रेड अलर्ट Weather in UP: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ से इंटरेक्शन के बाद बने चक्रवात की वजह से भारी बारिश हो रही है। प्रशा…

Amar Ujala के अनुसार25 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
यूपी: प्रदेश के ज्यादातर जिले चक्रवाती बारिश की चपेट में, इन जिलों स्कूलों में अवकाश घोषित; जारी हुआ रेड अलर्ट

सौजन्य से:- Amar Ujala

यूपी: प्रदेश के ज्यादातर जिले चक्रवाती बारिश की चपेट में, इन जिलों स्कूलों में अवकाश घोषित; जारी हुआ रेड अलर्ट

Weather in UP: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ से इंटरेक्शन के बाद बने चक्रवात की वजह से भारी बारिश हो रही है। प्रशासन ने कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया।

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम तंत्र के पश्चिमी विक्षोभ से इंटरेक्शन के बाद उत्तर प्रदेश में बारिश के तेवर और तीखे हो गए हैं। नेपाल सीमा से लगे तराई और पूर्वांचल के कई इलाकों में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई इलाकों में मौसम में नरमी आने से ठंडक का एहसास घुल गया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में बारिश का दायरा और व्यापक होगा। कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा के आसार हैं। नेपाल सीमा से लगे तराई क्षेत्र में बारिश का सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना है। बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है और यह सामान्य से नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन आठ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में रेड अलर्ट है।

वहीं बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा पूर्वांचल, मध्य और पश्चिमी यूपी के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना है।

गोंडा में बारिश के चलते स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद, 28 को खुलेंगे

लखनऊ में अवकाश घोषित

बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा लखनऊ के सभी स्कूलों में कक्षा एक से लेकर 12 तक में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

बलरामपुर  में अवकाश

बलरामपुर में भी शनिवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय बंद किए गए हैं। अवकाश में शिक्षक विभागीय करेंगे।

सीतापुर, बाराबंकी और श्रावस्ती में भी अवकाश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सीतापुर, बाराबंकी और श्रावस्ती में भी अवकाश घोषित किया गया है। यहां पर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

ये हैं रेड अलर्ट वाले जिले

ऑरेंज अलर्ट

येलो अलर्ट - भारी बारिश - 39 जिले

इनमें कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, मैनपुरी, इटावा और औरैया शामिल हैं।

गरज-चमक, वज्रपात व तेज हवा

59 जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है। इनमें कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, मेरठ, बरेली, रामपुर आदि शामिल हैं।इन जिलों में हवा 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है और झोंकों में 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें