होमशिक्षा-करियरयूपी के सरकारी कॉलेजों में UPSC, PCS की कोचिंग लेंगे DM, SP; इंजीनियर, डॉक्टर कराएंगे JEE, NEET की तैयारी, योगी की योजना
शिक्षा-करियर

यूपी के सरकारी कॉलेजों में UPSC, PCS की कोचिंग लेंगे DM, SP; इंजीनियर, डॉक्टर कराएंगे JEE, NEET की तैयारी, योगी की योजना

यूपी के सरकारी कॉलेजों में UPSC, PCS की कोचिंग लेंगे DM, SP; इंजीनियर, डॉक्टर कराएंगे JEE, NEET की तैयारी, योगी की योजना योगी सरकार नई युवा नीति ला रही है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपी की यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स…

Hindustan के अनुसार10 अगस्त 2026 को 12:18 pm बजे
यूपी के सरकारी कॉलेजों में UPSC, PCS की कोचिंग लेंगे DM, SP; इंजीनियर, डॉक्टर कराएंगे JEE, NEET की तैयारी, योगी की योजना

सौजन्य से:- Hindustan

यूपी के सरकारी कॉलेजों में UPSC, PCS की कोचिंग लेंगे DM, SP; इंजीनियर, डॉक्टर कराएंगे JEE, NEET की तैयारी, योगी की योजना

योगी सरकार नई युवा नीति ला रही है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपी की यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूलों में छात्रों को यूपीएससी, पीसीए, जेईई, नीट और इस जैसी तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार नई युवा नीति ला रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि प्रदेश के हर जिले, हर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसमें यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई समेत सभी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। डीएम, एसपी, डॉक्टर और आईआईटी पास इंजीनियर इसमें क्लास लेंगे। ये कोचिंग वर्चुअल और फिजिकल दोनों होंगी। सरकारी कॉलेज और स्कूलों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग शुरू की जाएगी।

इस तरह योजना के तहत यूपी के छात्रों को अब पढ़ाई के साथ-साथ अफसरों के अनुभवों का फायदा भी मिलेगा। इसके तहत हर महीने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी स्कूल-कॉलेजों में पहुंचकर बच्चों से सीधे बात करेंगे। अधिकारी अपने अनुभव का लाभ देते हुए छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर आगे की पढ़ाई और करियर के बारे में सही ढंग से समझाएंगे। कहा जा रहा है कि योगी सरकार की इस खास कोशिश का उद्देश्य Gen-Z से व्यवस्था को जोड़ना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सरकार की कोशिश है कि युवाओं को सही समय पर सही मार्गदर्शन और गाइडेंस मिल सके। जानकारों का कहना है कि सही समय पर सही जानकारी न होने से अक्सर छात्र अच्छे मौकों का लाभ उठाने से चूक जाते हैं। ऐसे में योगी सरकार चाहती है कि उत्तर प्रदेश के युवा, अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर चुके अधिकारियों से बातचीत करके अपने सारे सवाल पूछ सकें। इससे उनकी मन की उलझनें दूर होंगी और सफलता की राह आसान दिखाई देने लगेगी।

अफसर देंगे टिप्स

सीएम योगी ने कहा है कि अधिकारी छात्रों को सिर्फ प्रशासनिक सेवाओं की नहीं बल्कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, सेना और दूसरे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन और टिप्स देंगे। कोचिंग में यूपीएससी, यूपीपीएससी, यूपीएसएसएससी, एनडीए, जेईई, नीट और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग और सही रणनीति बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट भी सिखाया जाएगा ताकि कम से कम समय में वे बेहतर ढंग से पढ़ाई कर सकें। इसके अलावा छात्रों को उच्च शिक्षा, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार की युवाओं से संबंधित योजनाओं से भी छात्रों को परिचित कराया जाएगा। इसमें वित्तीय कौशल, संचार कौशल, व्यापार प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, तनाव प्रबंधन और आत्मविश्वास विकास जैसे विषय भी शामिल रहेंगे।

डीएम हर महीने बनाएंगे कैलेंडर

डीएम हर महीने कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार करेंगे। वह जिले में तैनात सभी युवा अधिकारियों की इसमें भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। आयोजित किए गए कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण हर महीने की पांच तारीख तक माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेजना होगा।

लेखक के बारे में

Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें