होम›शिक्षा-करियर›UPPSC PCS Interview 2026: उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 22 सितंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड - uppsc pcs interview schedule 2026 released and admit card will be released on 22 september
शिक्षा-करियर

UPPSC PCS Interview 2026: उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 22 सितंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड - uppsc pcs interview schedule 2026 released and admit card will be released on 22 september

UPPSC PCS Interview 2026: उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 22 सितंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड यूपी पीसीएस इंटरव्यू के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इंटरव्यू 29 सितंबर से लेकर 24 अक्टूबर तक संच…

Jagran के अनुसार19 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
UPPSC PCS Interview 2026: उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 22 सितंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड - uppsc pcs interview schedule 2026 released and admit card will be released on 22 september

सौजन्य से:- Jagran

UPPSC PCS Interview 2026: उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 22 सितंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड

यूपी पीसीएस इंटरव्यू के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इंटरव्यू 29 सितंबर से लेकर 24 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा।

HighLights

- यूपी पीसीएस इंटरव्यू का शेड्यूल जारी।

- 22 सितंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से UPPSC PCS परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया है। यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसर आयोग की ओर से UPPSC PCS Interview 2026 शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब तय तिथि के भीतर यूपी पीसीएस इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे। इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अपनी तैयारी को और तेज कर दें।

कब होगा इंटरव्यू का आयोजन

यूपीपीएससी की ओर से इंटरव्यू का आयोजन 29, 29 , 30 सितंबर और 01, 05, 06, 07, 08, 09, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 21, 22, 23 और 24 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। इंटरव्यू दो शिफ्ट में संचालित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवार शेड्यूल में दिए गए रोल नंबर के आधार पर तय समय-सीमा के भीतर इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे। इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रथम सत्र के इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सुबह 8 बजे और दूसरे सत्र के इंटरव्यू में शामिल होने के लिए दोपहर 12.30 बजे आयोग परिसर प्रयागराज में स्थित सरस्वती भवन में पहुंचना अनिवार्य है।

UPPSC PCS Interview Schedule 2026

इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

आयोग द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबित इंटरव्यू में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 22 सितंबर, 2026 के दिन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

- इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर Click here for download Interview letter for Combined State/Upper Subordinate Services Exam. 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।

- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें