रक्षाबंधन बाद UPPSC परीक्षा, वेस्ट यूपी में सेंटर भी नहीं: मेरठ के छात्रों को झेलनी होगी परेशानी, स्टूडेंट लीडर बोले- Exam स्पेशल चलाएं - Meerut News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - UPPSC Lecturer Main Exam 2026 | Prayagraj Lucknow Exam Centers List रक्षाबंधन बाद UPPSC परीक्षा, वेस्ट यूपी में सेंटर भी नहीं:मेरठ के छात्रों को झेलनी होगी परेशानी, स्टूडें…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- UPPSC Lecturer Main Exam 2026 | Prayagraj Lucknow Exam Centers List
रक्षाबंधन बाद UPPSC परीक्षा, वेस्ट यूपी में सेंटर भी नहीं:मेरठ के छात्रों को झेलनी होगी परेशानी, स्टूडेंट लीडर बोले- Exam स्पेशल चलाएं
- कॉपी लिंक
UPPSC की प्रवक्ता पुरुष एवं महिला राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा-2025 में वेस्ट यूपी के अभ्यर्थियों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। आयोग ने परीक्षा के लिए वेस्ट यूपी के किसी शहर में केंद्र नहीं बनाया है।
प्रयागराज और लखनऊ में परीक्षा होगी। ठीक दो दिन पहले 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। त्योहार के कारण ट्रेनों में पहले से भीड़ बढ़ रही है। मेरठ, दिल्ली और आसपास के जिलों से प्रयागराज और लखनऊ जाने वाले अभ्यर्थियों को रिजर्वेशन नहीं मिल रहा। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक-दो दिन पहले ही निकलना पड़ सकता है।
मेरठ से जाना होगा सैकड़ों किमी दूर
मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर और आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए प्रयागराज या लखनऊ पहुंचना होगा। इनमें कई अभ्यर्थियों की परीक्षा लगातार दो दिन है। ऐसे अभ्यर्थियों को यात्रा के साथ ठहरने की भी व्यवस्था करनी होगी।
रक्षाबंधन के कारण ट्रेनों और बसों में भीड़ का दबाव पहले से बढ़ा हुआ है। मेरठ-दिल्ली से प्रयागराज और लखनऊ जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति खराब है। इससे अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है।
30 अगस्त को दो पालियों में परीक्षा
30 अगस्त को पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी। 30 अगस्त को प्रयागराज और लखनऊ दोनों शहरों में परीक्षा केंद्र हैं। 31 अगस्त को मनोविज्ञान तथा अपराध विज्ञान एवं दंड शास्त्र की परीक्षाएं लखनऊ में होंगी।
आयोग ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उन्हें ओटीआर नंबर के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, दो फोटो और मूल फोटो पहचान पत्र की प्रति ले जाना अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों ने मांगी स्पेशल ट्रेन
अभ्यर्थियों और छात्र नेताओं का कहना है कि रक्षाबंधन के बाद परीक्षा होने के कारण रेलवे और रोडवेज पर अतिरिक्त दबाव रहेगा। वेस्ट यूपी में सेंटर नहीं होने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।
उन्होंने सरकार और रेलवे से मेरठ-दिल्ली से प्रयागराज और लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि परीक्षा में समय पर पहुंचना ही चुनौती बन गया है। खासकर महिला अभ्यर्थियों को लंबी दूरी की यात्रा में अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ सकती है।
एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा से पहले यात्रा की चिंता
UPPSC ने परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड और निर्देश जारी कर दिए हैं। अब वेस्ट यूपी के अभ्यर्थियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती परीक्षा की तैयारी के साथ समय पर परीक्षा शहर पहुंचने और ठहरने की व्यवस्था करने की है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा संबंधी निर्देश उपलब्ध हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

मेरठ में पुलिस पिटाई का मामला: सपा विधायक ने डीआईजी सहारनपुर की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग

रक्षा बंधन उपहार: योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं और एक साथी के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की - प्रमेय समाचार

रायबरेली में वृद्ध की धारधार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी


