होम›शिक्षा-करियर›UPESSC PRT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में पीआरटी असिस्टेंट टीचर के 12,405 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी - upessc prt assistant teacher recruitment 2026 registration start from today for 12405 vacancy and candidates can get more than 1 lakh salary
शिक्षा-करियर

UPESSC PRT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में पीआरटी असिस्टेंट टीचर के 12,405 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी - upessc prt assistant teacher recruitment 2026 registration start from today for 12405 vacancy and candidates can get more than 1 lakh salary

UPESSC PRT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में पीआरटी असिस्टेंट टीचर के 12,405 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर के कुल 12,405 पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो…

Jagran के अनुसार17 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
UPESSC PRT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में पीआरटी असिस्टेंट टीचर के 12,405 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी - upessc prt assistant teacher recruitment 2026 registration start from today for 12405 vacancy and candidates can get more than 1 lakh salary

सौजन्य से:- Jagran

UPESSC PRT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में पीआरटी असिस्टेंट टीचर के 12,405 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर के कुल 12,405 पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो गए हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं।

HighLights

- असिस्टेंट टीचर पदों के लिए आवेदन आज से शुरू।

- कुल 12,405 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने पीआरटी असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो उत्तर प्रदेश में पीआरटी असिस्टेंट टीचर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। यूपीईएसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट टीचर के पदों पर आवेदन आज यानी 16 सितंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 19 अक्टूबर निर्धारित है।

भर्ती संबंधित विविरण

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 12,405 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सहायक अध्यापक प्राथमिक, शहरी के लिए कुल 11508 पद और सहायक अध्यापक प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) में बालक विद्यालयों के लिए कुल 473 पद और बालिका विद्यालयों के लिए कुल 424 पद आरक्षित किए गए हैं।

परीक्षा शुल्क

इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 1,000 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 300 रुपये निर्धारित है।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 01 जुलाई, 2026 के आधार 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन

सहायक अध्यापक शहरी क्षेत्र के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये और सहायक अध्यापक प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) के लिए 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार बीएलएड या डीएलएड पास होने चाहिए। उम्मीदवारों ने अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

UPESSC PRT Assistant Teacher Notification 2026 Direct Link

एग्जाम पैटर्न

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 360 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक सही सवाल के लिए 3 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा। प्रश्न-पत्र हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध होगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें