लखनऊ में हिट एंड रन!: कार के सामने आई प्रेमिका तो बोनट पर घसीटकर ले गया प्रेमी, आरोपी गिरफ्तार; देखें वीडियो
लखनऊ में हिट एंड रन!: कार के सामने आई प्रेमिका तो बोनट पर घसीटकर ले गया प्रेमी, आरोपी गिरफ्तार; देखें वीडियो लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। युवती ने परिचित युवक और उ…

सौजन्य से:- Amar Ujala
लखनऊ में हिट एंड रन!: कार के सामने आई प्रेमिका तो बोनट पर घसीटकर ले गया प्रेमी, आरोपी गिरफ्तार; देखें वीडियो
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। युवती ने परिचित युवक और उसके दोस्त पर विवाद के बाद हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। वाहन नंबर के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को दी जानकारी में अपने परिचित युवक पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि वह शहनवाज अली के साथ रिलेशनशिप में थी। बुधवार सुबह वह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास चाय पीने गई थी। इसी दौरान शहनवाज अली अपने दोस्त दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से वहां पहुंचा।
इस बात पर हुआ था विवाद
युवती का आरोप है कि अन्य युवतियों के साथ संबंध को लेकर विरोध करने पर शहनवाज और दानिश ने उससे विवाद और गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों कार लेकर जाने लगे। युवती ने कार रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि शहनवाज ने उसे कार से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया था।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर शहनवाज अली को पकड़ लिया। दानिश की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


